सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सुपर 8 की रेस तेज: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तय होगा किसका सफर खत्म
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - सुपर 8 की रेस तेज: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तय होगा किसका सफर खत्म

सुपर 8 की रेस तेज: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तय होगा किसका सफर खत्म

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 14, 2026 1:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सुपर 8 की रेस तेज: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तय होगा किसका सफर खत्म
साझा करें

नई दिल्ली

T20 World Cup 2026 super 8 scenario: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए 7 दिन बीत चुके हैं। 7 दिन में 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर दिन की तरह आज यानी शनिवार 14 फरवरी को भी 3 मैच होने हैं, लेकिन अभी तक एक भी टीम को सुपर 8 का टिकट नहीं मिला है और न ही कोई टीम टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हुई है। हालांकि, आज यानी 14 फरवरी को एक टीम एलिमिनेट हो जाएगी, जबकि एक टीम को सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा। पूरा सिनेरियो क्या है? ये समझ लीजिए।

दरअसल, आज यानी 14 फरवरी को 3 मुकाबले होने हैं, जिनमें एक मैच आयरलैंड वर्सेस ओमान, दूसरा मैच इंग्लैंड वर्सेस स्कॉटलैंड और तीसरा मैच न्यूजीलैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका है। इनमें से एक मैच ऐसा है, जिसमें कोई भी टीम हारे वह टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी और उसके सुपर 8 में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे, जबकि एक मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

पहले बात उस मैच की करते हैं, जो कि एलिमिनेटर की तरह है। ये मैच है आयरलैंड वर्सेस ओमान मैच, जो कोलंबो के एसएससी में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी होगी और अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, उसका एक मुकाबला बाकी रहेगा, जो वह अगले कुछ दिनों में खेलेगी।

ये दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदानों पर विराजमान हैं। इस मैच की विजेता टीम टूर्नामेंट में जीवित रहेगी, लेकिन हारने वाली टीम इस ग्रुप में किसी भी स्थिति में टॉप 2 में नहीं जा पाएगी और एलिमिनेट हो जाएगी, क्योंकि हारने वाली टीम ज्यादा से ज्यादा 2 अंकों तक पहुंच सकती है और इस ग्रुप में पहले से ही दो टीमों के 4-4 अंक हो गए हैं। ऐसे में यह मैच खास होगा।

वहीं, अगर बात करें कि सुपर 8 में कौन सी टीम आज पहुंच सकती है तो इनमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है। ग्रुप डी में ये टीमें हैं। दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। एक और मैच जीतकर टीम के खाते में 6 पॉइंट हो जाएंगे और ग्रुप की हालत और टीमों को देखें तो साफ पता चलता है कि 6 अंकों से क्वालिफिकेशन पक्की है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि शायद न हो, क्योंकि 6 या इससे ज्यादा अंक इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई भी हासिल कर सकती है।

TAGGED:2026 T20 World CupSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटवारी-आरआई 15 दिन बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे पटवारी-आरआई 15 दिन बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे
अगली ख़बर निखिल गुप्ता मामले में सजा की संभावना और अमेरिका की डिमांड पर अपडेट निखिल गुप्ता मामले में सजा की संभावना और अमेरिका की डिमांड पर अपडेट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?