मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पलक्कड़ विधायक को रेप के आरोप में क्राइम ब्रांच ने देर रात किया गिरफ्तार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पलक्कड़ विधायक को रेप के आरोप में क्राइम ब्रांच ने देर रात किया गिरफ्तार

पलक्कड़ विधायक को रेप के आरोप में क्राइम ब्रांच ने देर रात किया गिरफ्तार

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 11:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पलक्कड़ विधायक को रेप के आरोप में क्राइम ब्रांच ने देर रात किया गिरफ्तार
साझा करें

तिरुवनंतपुरम.

कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के मामले में शनिवार रात पलक्कड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह एक पुलिस शिविर में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पथनमथिट्टा जिले की महिला की शिकायत के बाद पलक्कड़ के विधायक के खिलाफ हाल में यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने कहा कि उनके खिलाफ इसी तरह के दो अन्य मामलों की तफ्तीश कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को इस ताजा मामले की छानबीन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

ममकूटाथिल पलक्कड़ के एक होटल में ठहरे हुए थे और उन्हें देर रात हिरासत में लेकर पथनमिट्टा लाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज होने की संभावना है। केरल उच्च न्यायालय ने इससे पहले ममकूटाथिल को पहले मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था, जो एक महिला से बलात्कार और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में, तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने ममकूटाथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मानहानि मामले में कांग्रेस नेताओं को जमानत

तिरुवनंतपुरम की अदालत ने बीते दिनों कांग्रेस नेताओं (संदीप वारियर और रंजीता पुलिक्कन) को एक महिला से जुड़े ऑनलाइन मानहानि मामले में अग्रिम जमानत दे दी। इसी महिला की शिकायत पर कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ बलात्कार व जबरन गर्भपात का मामला दर्ज किया गया है। तिरुवनंतपुरम की जिला और प्रधान सत्र न्यायाधीश नाज़ीरा एस. ने केरल प्रदेश कांग्रेस के नेता वारियर और महिला कांग्रेस की पथनमथिट्टा जिला सचिव पुलिक्कन की याचिकाएं मंजूर कर लीं। तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने कार्यकर्ता राहुल ईश्वर, पुलिक्कन, वकील दीपा जोसेफ, वारियर और पलक्कड़ के एक व्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। याचिका में वारियर ने कहा कि उन्होंने महिला को बदनाम नहीं किया और लोगों ने केवल शिकायतकर्ता के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें खुद उसने पिछले साल अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

TAGGED:Palakkad MLA
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर क्या ईरान पर हमला करने वाला है अमेरिका? क्या ईरान पर हमला करने वाला है अमेरिका?
अगली ख़बर ‘दुनिया के सबसे अमीर बच्चे’ को बुला रहा पूरा ईरान? ‘दुनिया के सबसे अमीर बच्चे’ को बुला रहा पूरा ईरान?

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?