सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मार्च में ही गर्मी का कहर: हरियाणा में मई-जून जैसा तापमान, बिजली खपत में उछाल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मार्च में ही गर्मी का कहर: हरियाणा में मई-जून जैसा तापमान, बिजली खपत में उछाल

मार्च में ही गर्मी का कहर: हरियाणा में मई-जून जैसा तापमान, बिजली खपत में उछाल

UB News Network
Last updated: मार्च 14, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
मार्च में ही गर्मी का कहर: हरियाणा में मई-जून जैसा तापमान, बिजली खपत में उछाल
साझा करें

भिवानी.

हरियाणा के तमाम जिलों में मार्च के शुरुआती दिनों में ही इस बार गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती गर्मी के कारण घरों में पंखे चलने लगे हैं। यही वजह है कि जिले में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन बिजली की खपत 82 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जो मार्च महीने के लिहाज से काफी अधिक मानी जा रही है।

बिजली विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2026 में कई दिनों की बिजली खपत पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा रही है। तीन मार्च 2026 को बिजली की खपत 87.29 लाख यूनिट दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन यह 64.46 लाख यूनिट थी। चार मार्च को 73.74 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, जबकि 2025 में यह 69.09 लाख यूनिट थी। पांच मार्च को 69.31 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई, जो पिछले साल 65.78 लाख यूनिट थी। छह मार्च 2026 को बिजली की खपत 78.34 लाख यूनिट रही, जबकि 2025 में यह 72.46 लाख यूनिट थी। सात मार्च को 79.68 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, हालांकि पिछले वर्ष इस दिन 80.57 लाख यूनिट खपत हुई थी। आठ मार्च को इस वर्ष 79.75 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 84.92 लाख यूनिट था। नौ मार्च को बिजली की खपत 80.87 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल 82.28 लाख यूनिट थी। इस तरह से बिजली खपत रफ्तार पकड़ने लगी है।

कूलर और पंखों की बढ़ने लगी डिमांड
दुकानदारों का कहना है इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में बिजली की खपत और बढ़ सकती है। साथ ही पंखे, कूलर और एसी की बिक्री भी तेजी पकड़ने लगी है। कुल मिलाकर मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसका सीधा असर बिजली खपत पर साफ दिखाई देने लगा है।

मौसम में बदलाव की संभावना
बेशक समय से पहले तेज गर्मी ने दस्तक दे दी हो मगर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार से मौसम में परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश में कुछ जगह वर्षा की संभावनाएं जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है।

मार्च 2025 और 2026 ने में इस प्रकार हुई बिजली खपत
तिथि     यूनिट खपत लाख (2026)     यूनिट खपत लाख (2025)

3 मार्च     87.29     64.46
4 मार्च     73.74     69.09
5 मार्च     69.31     65.78
6 मार्च     78.34     72.46
7 मार्च     79.68     80.57
8 मार्च     79.75     84.92
9 मार्च     80.87     82.28
10 मार्च     81.15     81.10
11 मार्च     81.70     80.20
12 मार्च     82.90     81.15

बिजली सुचारू आपूर्ति के जरूरी प्रबंध किए
बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। इस बार गर्मियों में बिजली संकट नही होने दिया जाएगा। उपभोक्ताओं से आग्रह है बिजली की फिजूल खर्ची न करें। हमारा प्रयास है 24 घंटे सप्लाई दी जाए।
– विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।

TAGGED:HaryanaHeat
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर केंद्र से जवाब तलब: अमन अरोड़ा ने अमित शाह से पूछा 1600 करोड़ राहत फंड का हिसाब केंद्र से जवाब तलब: अमन अरोड़ा ने अमित शाह से पूछा 1600 करोड़ राहत फंड का हिसाब
अगली ख़बर ‘‘सारा’ और ‘उन्नति’ एग्री-जीआईएस से साइंटिफिक हुआ फसल आंकलन ‘‘सारा’ और ‘उन्नति’ एग्री-जीआईएस से साइंटिफिक हुआ फसल आंकलन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?