बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और क

iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और क

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
iPhone का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च को तैयार, इन 4 बड़े बदलावों के साथ जानें कब और क
साझा करें

नई दिल्ली

ऐपल लवर्स के लिए खुशखबरी है कि इस महीने ऐपल अपना iPhone 17 लॉन्च कर सकती है। पिछले साल फरवरी 2025 में ही ऐपल ने iPhone SE को बंद कर iPhone 16e पेश किया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल 19 फरवरी को नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल ऐपल की लेटेस्ट सीरीज का सबसे सस्ता iPhone होगा। ऐसी खबरें हैं कि इस iPhone में पिछली बार के मुकाबले 4 बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

क्या बदलेगा iPhone 17e में?
iPhone 17e के लुक्स में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यह दिखने में काफी हद तक iPhone 16e की तरह होगा। हालांकि इस बार ऐपल iPhone 17e में नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड दे सकता है। हालांकि खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि शायद ऐपल डायनामिक आइलैंड इसके अगले मॉडल में लेकर आए। ऐसे में देखना होगा कि ऐपल डायनामिक आइलैंड के साथ क्या फैसला लेता है।

iPhone 17e में A19 चिपसेट दिया जाएगा, जो कि इसके पिछले मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और एफीशिएंट बनाएगा। इसके अलावा iPhone 17e में N1 चिप भी होगी, जो Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 6 जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट देगी।

iPhone 17e की कनेक्टिविटी में भी होंगे सुधार
iPhone 17e में ऐपल अपना नया C1X मॉडम दे सकता है। ऐपल का दावा है कि यह दूसरी पीढ़ी का मॉडम पहले के मुकाबले दोगुना तेज है और अब तक का सबसे ज्यादा पावर-एफिशिएंट मॉडम है। इसका मतलब है कि आपको सुपरफास्ट 5G स्पीड के साथ बेहतर बैटरी लाइफ भी मिलेगी।

इस फोन में बाकी मॉडल्स की तरह MagSafe सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि ऐपल ने iPhone 16e में सिर्फ 7.5W की स्लो वायरलेस चार्जिंग ही दी थी। वहीं iPhone 17e में 20W-25W की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यूजर्स सस्ते iPhone के साथ भी मैग्नेटिक वॉलेट या बैटरी पैक जैसी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर पाएंगे।

क्या रहेगी कीमत और कितने मिलेंगे कैमरे?
iPhone 17e के कैमरा की बात करें, तो इसमें पीछे की तरफ सिंगल 48-मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।वहीं कीमत को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि iPhone 16e की तरह ही iPhone 17e की शुरुआत 599 डॉलर से हो सकती है।

iPad 12 भी हो सकता है पेश
रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐपल iPad 12 पर भी काम कर रहा है। उम्मीद है कि iPhone 17e के साथ ऐपल इसे भी लॉन्च कर दे। इसका डिजाइन iPad 11 जैसा ही होगा। हालांकि चिप A18 और रैम 8 GB तक बढ़ सकती है। इसके अलावा इसमें ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी मिलेगा। आईपैड की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

TAGGED:iPhone 17eTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर युवाओं के लिए खुशखबरी! नामी कंपनियों में जॉब पाने का मौका, 6 दिवसीय रोजगार मेले युवाओं के लिए खुशखबरी! नामी कंपनियों में जॉब पाने का मौका, 6 दिवसीय रोजगार मेले
अगली ख़बर मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी ने भारतीय मूल नेताओं से की सौहार्दपूर्ण बैठक मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी ने भारतीय मूल नेताओं से की सौहार्दपूर्ण बैठक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?