रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में 26 अप्रैल 2026 से थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम,
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में 26 अप्रैल 2026 से थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम,

मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में 26 अप्रैल 2026 से थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम,

UB News Network
Last updated: जनवरी 26, 2026 9:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में 26 अप्रैल 2026 से थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम,
साझा करें

इंदौर 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 से आयोग थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है।

यूपीएससी की तर्ज पर अपनाई जा रही इस व्यवस्था के लिए आयोग ने कमर कस ली है। पूर्व में टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद अब दोबारा टेंडर के माध्यम से इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आयोग की योजना है कि इस महत्वपूर्ण परीक्षा के बाद भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं में इसी त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली का पालन किया जाए।

व्यापक स्तर पर अभ्यर्थियों की जांच
आगामी प्रारंभिक परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की गहन जांच और स्कैनिंग के लिए इस अत्याधुनिक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। पिछले कुछ समय में देश की अन्य बड़ी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई और व्यापम की परीक्षाओं में जिस तरह से फर्जी परीक्षार्थियों और धांधली के मामले सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए एमपीपीएससी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का फैसला लिया है। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम
एमपीपीएससी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. रवींद्र पंचभाई के अनुसार प्रशासन का पूरा प्रयास है कि राज्य सेवा प्री परीक्षा से ही इस नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाए। वर्तमान में इस परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। हालांकि एमपीपीएससी की परीक्षाओं में अब तक डमी कैंडिडेट या फर्जीवाड़े के मामले बहुत कम देखे गए हैं, लेकिन नकल और अन्य अवांछित गतिविधियों को पूरी तरह रोकने के लिए इस सख्त प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस बदलाव के बाद इंदौर सहित पूरे प्रदेश के केंद्रों पर सुरक्षा का ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा। 

TAGGED:Education/CareerMPPSC
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Live-in रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- ‘रिश्ते टूटने पर पु Live-in रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- ‘रिश्ते टूटने पर पु
अगली ख़बर कोटा में PM मोदी, पूर्व CM गहलोत, अमिताभ बच्चन समेत 50 मूर्तियों वाला अनूठा मंदि कोटा में PM मोदी, पूर्व CM गहलोत, अमिताभ बच्चन समेत 50 मूर्तियों वाला अनूठा मंदि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?