रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चतरा के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का बदल गया स्थान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चतरा के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का बदल गया स्थान

चतरा के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का बदल गया स्थान

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
चतरा के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का बदल गया स्थान
साझा करें

रांची/चतरा.

मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट अब इटखोरी में लगाया जाएगा। पूर्व में इस प्रोजेक्ट को सदर प्रखंड के लक्षणपुर गांव स्थित भेड़-बकरा प्रजनन प्रक्षेत्र की भूखंड पर स्थापित करने की योजना थी, लेकिन झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादन महासंघ की तकनीकी टीम ने इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म की जमीन को उपयुक्त बताया है।

कृषि फार्म की 10 एकड़ भूमि पर प्लांट की स्थापना की जाएगी। प्लांट स्थापना के लिए जमीन की अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादन महासंघ के प्रबंध निदेशक जयदेव बिस्वास ने 26 सितंबर 2025 को उपायुक्त कीर्तिश्री जी को पत्र लिख कर एनओसी की मांग की थी।

प्रबंध निदेशक की इस मांग पर एनओसी की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसके बाद तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करते हुए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। जिले में दूध उत्पादन, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी और महत्वाकांक्षी पहल की है।

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की राशि से अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट की स्थापना लंबे समय से लंबित है। करीब तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त अबु इमरान इस दिशा में पहल की थी। लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। उसके बाद उनका स्थानांतरण हो गया।

उनके स्थान पर रमेश घोलप यहां के उपायुक्त बने थे। लेकिन उन्होंने प्लांट स्थापना की दिशा में कोई रूचि नहीं दिखाई थी। वर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री जी प्रस्तावित परियोजना को जमीन पर उतारने को लेकर झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ पत्राचार कर पुनर्जीवित किया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस साल के अंत तक प्लांट प्रारंभ हो जाए।

NDDB होगी क्रियान्वयन एजेंसी

हाल के महीनों में झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की संयुक्त तकनीकी टीम ने इटखोरी स्थित कृषि फार्म का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, परिवहन सुविधा, आसपास के बाजार और दूध उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए टीम ने इसे इटखोरी का चयन किया है। डेयरी प्लांट का क्रियान्वयन एजेंसी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) होगी।

50 हजार लीटर क्षमता का प्लांट

मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 50 हजार लीटर प्रतिदिन की है। तकनीकी टीम ने प्रस्तावित डेयरी प्लांट की क्षमता लिए पूरी तरह उपयुक्त बताया है। इटखोर में प्लांट की स्थापना होने से न सिर्फ चतरा, बल्कि हजारीबाग, बरही और चौपारण जैसे आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विपणन योग्य अधिशेष दूध उपलब्ध है, जिसका समुचित उपयोग इस प्लांट के माध्यम से किया जा सकेगा।

NOC की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन का लक्ष्य इस साल के अंत तक प्लांट की स्थापना है। उस दिशा में तीव्र गति से काम चल रहा है। स्थल का चयन पूर्व में लक्षणपुर गांव में किया गया था। लेकिन झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की संयुक्त तकनीकी टीम ने इटखोरी स्थित कृषि फार्म की जमीन को उपयुक्त बताया है। -कीर्तिश्री जी, डीसी, चतरा।

TAGGED:BiharMilk Processing Plant
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर विजिलेंस के काम में रुकावट डालने पर मजीठिया का नौकर गिरफ्तार विजिलेंस के काम में रुकावट डालने पर मजीठिया का नौकर गिरफ्तार
अगली ख़बर बीकानेर में बोर्ड एग्जाम से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले, शिक्षा विभाग ने दो चरणो बीकानेर में बोर्ड एग्जाम से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले, शिक्षा विभाग ने दो चरणो

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?