शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: प्लेयर ऑफ द मैच के महारथियों की लिस्ट जारी, दिग्गजों के बीच जो रूट पड़े फीके
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - प्लेयर ऑफ द मैच के महारथियों की लिस्ट जारी, दिग्गजों के बीच जो रूट पड़े फीके

प्लेयर ऑफ द मैच के महारथियों की लिस्ट जारी, दिग्गजों के बीच जो रूट पड़े फीके

UB News Network
Last updated: जनवरी 26, 2026 8:23 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
प्लेयर ऑफ द मैच के महारथियों की लिस्ट जारी, दिग्गजों के बीच जो रूट पड़े फीके
साझा करें

नई दिल्ली
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अहम पारी खेली। उन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 90 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 75 बनाए। इंग्लैंड ने 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। 35 वर्षीय रूट प्लेयर ऑफ मैच चुने गए और इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 27 अवॉर्ड हासिल किए हैं। रूच ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पीटरसन ने 26 अवॉर्ड जीते।
 
रूट भले ही इंग्लैंड की ओर से इतिहास रचने में कामयाब रहे लेकिन अपने-अपने देश के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालों की टॉप 10 लिस्ट में फिसड्डी हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खाते में ना सिर्फ भारतीय टीम बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने अपने 24 साल लंबे करियर में कुल 76 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। सिर्फ तीन प्लेयर ही 50 प्लस अवॉर्ड हासिल कर पाए हैं। सचिन के बाद श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 58 प्लेयर ऑफ द मैच पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (57) तीसरे पायदान पर हैं।

अपने-अपने देश के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालों की टॉप 10 लिस्ट
भारत – सचिन तेंदुलकर (76)
श्रीलंका – सनथ जयसूर्या (58)
साउथ अफ्रीका – जैक्स कैलिस (57)
ऑस्ट्रेलिया – रिकी पोंटिंग (48)
बांग्लादेश – शाकिब अल हसन (45)
पाकिस्तान – शाहिद अफरीदी (43)
वेस्टइंडीज – ब्रायन लारा (42)
न्यूजीलैंड – मार्टिन गुप्टिल (34)
जिम्बाब्वे – सिकंदर रजा (33)
इंग्लैंड – जो रूट (27)

दूसरे वनडे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस गंवाने के बाद श्रीलंका को 49.3 ओवर में ढेर कर दिया। कप्तान चरिथ असलंका ने 45 और धनंजय डी सिल्वा ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। बतौर ओपन उतरे रेहान अहमद (13) छठे ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद, रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बेन डकेट (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। जैकब बेथेल (6) का बल्ला नहीं चला। रूट ने कप्तान हैरी ब्रूक (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। विकेटकीपर जोस बटलर (नाबाद 33) और विल जैक्स (नाबाद 8) ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज पार कराई।

 

TAGGED:Joe RootSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नई स्टडी ने बदली धारणा: पुरुषों की यौनेच्छा 20 के दशक में नहीं, इस उम्र में होती नई स्टडी ने बदली धारणा: पुरुषों की यौनेच्छा 20 के दशक में नहीं, इस उम्र में होती
अगली ख़बर बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी सौगात: CM युवा स्वरोजगार योजना में मिलेगा 10 लाख तक बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी सौगात: CM युवा स्वरोजगार योजना में मिलेगा 10 लाख तक

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?