बुधवार, मार्च 25, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भगवान पद्मनाभ का आशीर्वाद लेने पहुंची भारतीय टीम, कप्तान सूर्या के साथ कोच भी रह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - भगवान पद्मनाभ का आशीर्वाद लेने पहुंची भारतीय टीम, कप्तान सूर्या के साथ कोच भी रह

भगवान पद्मनाभ का आशीर्वाद लेने पहुंची भारतीय टीम, कप्तान सूर्या के साथ कोच भी रह

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भगवान पद्मनाभ का आशीर्वाद लेने पहुंची भारतीय टीम, कप्तान सूर्या के साथ कोच भी रह
साझा करें

नई दिल्ली
भारतीय टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और टी20 के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार को सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारतीय टीम के खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर मंदिर गए। भारतीय टीम ने जारी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। चौथा मैच न्यजूीलैंड ने 50 रन से जीतकर वापसी की है।
 
सूत्रों के अनुसार खिलाड़ी मंदिर के लिए पारंपरिक परिधान में पहुंचे। इस समूह में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल तथा बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे। इसके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई तथा फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। निर्णायक मुकाबले से पहले दुआ करने के लिए टीम के सदस्य मंदिर में 30 मिनट तक रहे। समृद्ध इतिहास और अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पूजनीय हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को खेला जाएगा।

भारत जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने के लिए उतरेगा तो उसे उम्मीद रहेगी कि संजू सैमसन अपने घरेलू दर्शकों के सामने फॉर्म में वापसी करने और अक्षर पटेल फिटनेस हासिल करने में सफल रहेंगे। विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने प्रयोग करते हुए पांच मुख्य गेंदबाजों को ही खिलाया तथा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं करवाई। भारत यह मैच हार गया था लेकिन इससे सीरीज के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारतीय टीम पहले ही इसे अपने नाम कर चुकी थी। जैसा कि सीरीज के पिछले मैचों में देखा गया, भारत अपने गेंदबाजी विभाग में एक बार फिर फेरबदल कर सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन पिछले दो मैचों में आराम देने के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकता है।

 

TAGGED:Captain SuryakumarSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अब केदारनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाना पड़ेगा महंगा, नई गाइडलाइन जारी, सख्त कार्रव अब केदारनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाना पड़ेगा महंगा, नई गाइडलाइन जारी, सख्त कार्रव
अगली ख़बर मैदानी प्रशिक्षण का अनुभव: बारनवापारा में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की ट्रेनिंग मैदानी प्रशिक्षण का अनुभव: बारनवापारा में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की ट्रेनिंग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?