मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अहम एयर बेस अब इराकियों के हाथ, अमेरिकी सेना ने छोड़ा क्षेत्र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अहम एयर बेस अब इराकियों के हाथ, अमेरिकी सेना ने छोड़ा क्षेत्र

अहम एयर बेस अब इराकियों के हाथ, अमेरिकी सेना ने छोड़ा क्षेत्र

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 5:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अहम एयर बेस अब इराकियों के हाथ, अमेरिकी सेना ने छोड़ा क्षेत्र
साझा करें

इराक
इराकी अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि अमेरिकी बल पश्चिमी इराक स्थित एक अहम ‘एयर बेस’ से पूरी तरह हट गए हैं और अब उसका पूरा नियंत्रण इराकी सेना ने अपने हाथ में ले लिया है। यह कदम इराक और अमेरिका के बीच हुए उस समझौते के तहत उठाया गया है, जिसके अनुसार अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना को चरणबद्ध तरीके से इराक से बाहर जाना था। वाशिंगटन और बगदाद ने वर्ष 2024 में इस बात पर सहमति जताई थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान में शामिल गठबंधन सेना को सितंबर 2025 तक इराक से हटा लिया जाएगा। इसी योजना के तहत अमेरिकी बल उन सभी ठिकानों से निकलने वाले थे, जहां वे लंबे समय से तैनात थे।

हालांकि, समझौते के बावजूद कुछ समय तक अमेरिकी सैन्य सलाहकारों और सुरक्षा कर्मियों की एक छोटी टुकड़ी पश्चिमी इराक के ऐन अल-असद एयर बेस में मौजूद रही। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अक्टूबर में कहा था कि मूल समझौते के अनुसार सितंबर तक पूरी वापसी होनी थी, लेकिन “सीरिया में हुए घटनाक्रम” के कारण 250 से 350 अमेरिकी कर्मियों को अस्थायी रूप से वहां बनाए रखना पड़ा।
 
अब इराकी सेना ने स्पष्ट किया है कि सभी अमेरिकी कर्मी एयर बेस से जा चुके हैं। सेना के बयान के मुताबिक, अमेरिकी बलों की वापसी के बाद इराकी थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल अमीर राशिद याराल्लाह ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न सैन्य इकाइयों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस वापसी की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिकी सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि अमेरिकी बल उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र और पड़ोसी सीरिया में अब भी अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।

TAGGED:International NewsIraqi control
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पलक्कड़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अनोखा अंदाज: कुर्सी नहीं, जमी पलक्कड़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अनोखा अंदाज: कुर्सी नहीं, जमी
अगली ख़बर श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, संगम में तैरती रही भक्ति की लहर श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, संगम में तैरती रही भक्ति की लहर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?