शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - 20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज

20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 19, 2026 7:34 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
20 फरवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बहुप्रतीक्षित टीज
साझा करें

मुंबई,

फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल, और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है।

टीज़र की घोषणा ऐसे वक्त आई है जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीज़र सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें।

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज़ में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग “डैडीज़ होम…” सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है।

फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा।
तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे।

फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

TAGGED:'Toxic'Entertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर श्रमदान से करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक श्रमदान से करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक
अगली ख़बर यूपी विधान परिषद में गंगा क्रूज मुद्दे पर तीखी बहस, सरकार ने दी सफाई यूपी विधान परिषद में गंगा क्रूज मुद्दे पर तीखी बहस, सरकार ने दी सफाई

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?