सोमवार, मार्च 30, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: MP ESB कैलेंडर में वर्ग-1 परीक्षा का नाम नहीं, अभ्यर्थी निराश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - MP ESB कैलेंडर में वर्ग-1 परीक्षा का नाम नहीं, अभ्यर्थी निराश

MP ESB कैलेंडर में वर्ग-1 परीक्षा का नाम नहीं, अभ्यर्थी निराश

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 10:33 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
MP ESB कैलेंडर में वर्ग-1 परीक्षा का नाम नहीं, अभ्यर्थी निराश
साझा करें

भोपाल
 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस बार भी उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) पात्रता परीक्षा को शामिल नहीं किया गया। इससे हजारों अभ्यर्थी निराश हैं। वर्ग-1 पात्रता परीक्षा हर साल आयोजित की जानी चाहिए, लेकिन पिछले आठ वर्षों में 2018 और 2023 में दो बार ही यह परीक्षा हुई है। इसमें भी सिर्फ 15 हजार पदों पर भर्तियां हुईं। बड़ी संख्या में बीएड कर चुके अभ्यर्थी पात्रता परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

2018 में 2.22 लाख और 2023 में 1.74 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद 2024 और 2025 में भी कोई परीक्षा आयोजित नहीं हुई, जबकि सरकारी स्कूलों में मुख्य विषयों के आधे से अधिक पद खाली हैं। पात्रता परीक्षा के बाद भी अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा देनी होती है। वहीं, ईएसबी के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग की डिमांड के आधार पर ही परीक्षा कराई जाती है। हालांकि, ईएसबी ने परीक्षा कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) में शामिल किया है।

दो बार में वर्ग-1 के करीब 15 हजार पद भरे गए

सरकारी स्कूलों में वर्ग-1 के करीब 42 हजार पद स्वीकृत हैं। दो बार में करीब 15 हजार पदों पर भर्ती हुई। इसके बाद भी करीब 21 हजार पद खाली हैं। हालांकि, 2018 में वर्ग-1 में 15 हजार पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन 11 हजार पद ही भरे गए। इसी तरह 2023 में 8,720 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन 3,198 पदों पर ही भर्ती की गई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें बीएड पूरा करने के बाद भी पात्रता परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलता। अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्ग-1 परीक्षा हर साल आयोजित की जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व नियमित बनी रहे। पिछली भर्ती प्रक्रियाओं में बची हुई सीटें पदवृद्धि कर भरी जा सकती है।
30 हजार पदों के लिए होगी पात्रता परीक्षा

इस साल ईएसबी की ओर से वर्ग-2 व वर्ग-3 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई व अगस्त में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के करीब 30 हजार पदों को भरने की तैयारी है। वर्तमान में प्रदेश में तीनों वर्ग के 69 हजार से अधिक पद खाली हैं। इनमें से अगले साल तक 30 हजार पद भर लिए जाएंगे।
शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

    इस साल सरकारी स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सभी वर्ग के शिक्षकों की भर्ती होगी। – उदय प्रताप सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री

 

TAGGED:Education/CareerMP ESB
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पारो की कहानी: माघ मेला में दातुन बेचने वाली लड़की हुई वायरल, सुंदरता से ज्यादा पारो की कहानी: माघ मेला में दातुन बेचने वाली लड़की हुई वायरल, सुंदरता से ज्यादा
अगली ख़बर बिहार के 82,000 शिक्षकों के लिए नीतीश सरकार ने नए साल में दी बड़ी राहत, ऐलान किय बिहार के 82,000 शिक्षकों के लिए नीतीश सरकार ने नए साल में दी बड़ी राहत, ऐलान किय

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?