गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बच्चे का मासूम जवाब—चूहे ने कॉपी खा ली, DC अजय नाथ झा का मानवीय फैसला चर्चा में
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बच्चे का मासूम जवाब—चूहे ने कॉपी खा ली, DC अजय नाथ झा का मानवीय फैसला चर्चा में

बच्चे का मासूम जवाब—चूहे ने कॉपी खा ली, DC अजय नाथ झा का मानवीय फैसला चर्चा में

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 12, 2026 7:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बच्चे का मासूम जवाब—चूहे ने कॉपी खा ली, DC अजय नाथ झा का मानवीय फैसला चर्चा में
साझा करें

बोकारो

बोकारो में निरीक्षण के दौरान डीसी अजय नाथ झा का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला। स्कूल पहुंचे डीसी ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में बात की और उनकी कॉपियां देखीं। इसी दौरान एक बच्चे की फटी कॉपी देखकर उन्होंने तुरंत व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

स्कूल के बरामदे में बैठकर डीसी ने बच्चों की कॉपियां देखीं
दरअसल, जिले के बेरमो अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, रिजनल हॉस्पिटल फुसरो में निरीक्षण के दौरान डीसी अजय नाथ झा अचानक पहुंच गए। वे मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे, तभी स्कूल भी देखने चले गए। स्कूल के बरामदे में बैठकर डीसी ने बच्चों की कॉपियां देखीं और उनसे पढ़ाई के बारे में सवाल पूछे। वे बच्चों की लिखावट भी ध्यान से देख रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक छात्र सूरज की कॉपी पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे।

“चूहे ने कॉपी खा ली”
डीसी ने प्यार से पूछा, “तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है?” इस पर बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया, “चूहे ने खा लिया।” बच्चे की बात सुनकर डीसी ने तुरंत एसडीओ मुकेश मछुआ को सभी बच्चों के लिए नई कॉपियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्कूल बैग की व्यवस्था करने को कहा, ताकि बच्चे अपनी किताब-कॉपी सुरक्षित रख सकें।

डीसी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे
कुछ ही देर में स्कूल के सभी दस बच्चों को नई कॉपियां बांट दी गईं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी भी सामने आई। इस पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई फिलहाल पास के सामुदायिक भवन में कराई जाए। साथ ही डीईओ जगरनाथ लोहरा को स्कूल की मरम्मत का प्रस्ताव जल्द जिला मुख्यालय भेजने को कहा। डीसी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि फरवरी महीने में कितने दिन होते हैं। बच्चों ने उत्साह से सही जवाब दिया। डीसी के इस दौरे से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।

 

TAGGED:BiharDC Ajay Nath Jha
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 21 करोड़ की ड्रग्स बरामद: खेत में बना रखा था ठिकाना, तस्कर दबोचा गया 21 करोड़ की ड्रग्स बरामद: खेत में बना रखा था ठिकाना, तस्कर दबोचा गया
अगली ख़बर वंदे मातरम् को अनिवार्य बजाने पर बवाल, बोले मदनी- यह धार्मिक आज़ादी के खिलाफ कदम वंदे मातरम् को अनिवार्य बजाने पर बवाल, बोले मदनी- यह धार्मिक आज़ादी के खिलाफ कदम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?