रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर में जनसभा को लेकर सीएम ने किया निरीक्षण
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर में जनसभा को लेकर सीएम ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर में जनसभा को लेकर सीएम ने किया निरीक्षण

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 25, 2026 4:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर में जनसभा को लेकर सीएम ने किया निरीक्षण
साझा करें

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आने वाले हैं. इसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. शनिवार के इस दौरे पर कम समय बचा है, ऐसे में तैयारियों में तेजी लाई जा रही है. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी के दौरे की पूरी जानकारी, तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

सीएम अजमेर पहुंचकर सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारु रहे और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें.

पीएम देंगे लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात
प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देंगे. साथ ही एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग की जाएगी और बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और आयोजन को सफल बनाया जाए. वहीं सीएम भजनलाल बैठक के बाद पुष्कर में धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात करने पहुंचे थे. 

TAGGED:CM Bhajanlal SharmaRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर उज्जैन के शिव मंदिर में 1.31 करोड़ के नोटों से सजावट, भगवान के मुकुट और माला भी उज्जैन के शिव मंदिर में 1.31 करोड़ के नोटों से सजावट, भगवान के मुकुट और माला भी
अगली ख़बर अभ्युदय जैन केस: हाईकोर्ट ने मां के खिलाफ एफआईआर की निरस्त, 360 दिन बाद अलका जैन अभ्युदय जैन केस: हाईकोर्ट ने मां के खिलाफ एफआईआर की निरस्त, 360 दिन बाद अलका जैन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?