रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सेना के बाज-डॉग्स की ताकत, कैप्टन हर्षिता के नेतृत्व में होगी विशेष परेड
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - सेना के बाज-डॉग्स की ताकत, कैप्टन हर्षिता के नेतृत्व में होगी विशेष परेड

सेना के बाज-डॉग्स की ताकत, कैप्टन हर्षिता के नेतृत्व में होगी विशेष परेड

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
सेना के बाज-डॉग्स की ताकत, कैप्टन हर्षिता के नेतृत्व में होगी विशेष परेड
साझा करें

भोपाल
 मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. कर्तव्य पथ पर जांस्कर पोनी, बैक्ट्रियन ऊंट, रैप्टर्स यानी (बाज) और आर्मी डॉग्स कदमताल करते दिखाई देंगे. उनकी कमान भोपाल की कैप्टन हर्षिता राघव के हाथों में होगी. हर्षिता इस साल रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्म्स के कंटिंजेंट की कमांडर हैं और सेना के जानवरों की इस विशेष टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हैं.

बाज और आर्मी डॉग्स करेंगे कदमताल

मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा. जहां मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस बार गणतंत्र दिवस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बाज और आर्मी डॉग्स कदमताल करते दिखाई देंगे. जिसकी कमान भोपाल की कैप्टन हर्षिता राघव के हाथ होगी.

दुर्गम क्षेत्र में सेवा देती है RVC

आरवीसी (रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर) भारतीय सेना की वह विशिष्ट शाखा है, जो सेना में उपयोग होने वाले जानवरों के प्रशिक्षण, ट्रेनिंग स्वास्थ्य देखभाल और ऑपरेशनल तैयारियों की जिम्मेदारी संभालती है. यह कोर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों- जैसे ऊंचे पहाड़, रेगिस्तानी इलाके और दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रो में सेना की ताकत को मजबूती देता है. सेना की इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वे आरवीसी में महिला अफसरों की शुरुआती बैच का हिस्सा हैं. इस कोर में महिला का नेतृत्व अपने आप में अहम माना जा रहा है.

कैप्टन हर्षिता राघव करेंगी नेतृत्व

कैप्टन हर्षिता राघव ने बताया कि “मैं अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी की अधिकारी हूं. पिता वायुसेना में सेवा दे चुके हैं. इस बार आरवीसी कंटिंजेंट को खासतौर पर क्यूरेट किया गया है. ये जानवर भी भारतीय सेना के सिपाही हैं. ये हमारे साइलेंट वॉरियर्स हैं. सेना में ये जानवर रसद ढोने, गश्त, निगरानी और खोज-बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.” वहीं एसएएफ के कमांडेंट हितेश चौधरी ने कहा कि “ये देश और मध्य प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि एक महिला कैप्टन पहली बार बाज और आर्मी डॉग्स का नेतृत्व कार रही है. इससे आम महिलाओं में भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का अनुभव कर सकेंगी.

सेना के जानवर पहले भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा रहे हैं, पर इस बार उन्हें एक संगठित और विशेष रूप से तैयार किए गए कंटिंजेंट के तौर पर पेश किया जा रहा है.

TAGGED:Madhya Pradeshparade
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्कंद षष्ठी की रात दीपदान का चमत्कार, इन जगहों पर जलाने से पूरी होंगी मनोकामनाएं स्कंद षष्ठी की रात दीपदान का चमत्कार, इन जगहों पर जलाने से पूरी होंगी मनोकामनाएं
अगली ख़बर माइनस 48 डिग्री ठंड और बर्फ की सुनामी, अमेरिका के 18 राज्य जूझ रहे अंधेरे में माइनस 48 डिग्री ठंड और बर्फ की सुनामी, अमेरिका के 18 राज्य जूझ रहे अंधेरे में

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?