गुरूवार, मार्च 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: होली से पहले प्रशासन का कड़ा एक्शन, सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - होली से पहले प्रशासन का कड़ा एक्शन, सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज

होली से पहले प्रशासन का कड़ा एक्शन, सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
होली से पहले प्रशासन का कड़ा एक्शन, सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज
साझा करें

बदायूं

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार वितरण में की जा रही लापरवाही के मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। फरवरी माह समाप्त होने को है और अब तक 30 प्रतिशत पोषाहार का वितरण नहीं किया जा सका है। समीक्षा के दौरान लापरवाही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया। इसमें 179 कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि 663 कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है।

जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 1,77,950 गर्भवती/धात्री महिलाओं व 0-6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इन्हें नैफेड से प्राप्त दलिया, दाल और खाद्य तेल प्रतिमाह वितरण चेहरा प्रमाणीकरण व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। इसके अतिरिक्त फोर्टिफाइड चावल कोटेदारों के जरिए उपलब्ध कराया जाता है।

बदायूं: पोषाहार वितरण में सबसे कम प्रगति वाले विकासखंड

विकासखंड (Block)

प्रगति प्रतिशत (Progress %)

स्थिति (Status)

जगत

46%

सबसे खराब प्रदर्शन

उसावां

57%

औसत से कम

बिसौली

59%

औसत से कम

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी माह में चेहरा प्रमाणीकरण व्यवस्था के तहत अब तक केवल 67 प्रतिशत पोषाहार का वितरण हो सका है, जबकि माह समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। इससे साफ है कि लगभग 30 प्रतिशत से अधिक पोषाहार अभी भी केंद्रों पर अवितरित पड़ा है, जिसे निर्धारित समय में वितरित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जब इसकी समीक्षा की गई तो कम वितरण करने वाली कुल 179 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए। इनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इन कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार वितरण शून्य से 10 प्रतिशत के बीच पाया गया है।

बताया कि सेवा समाप्ति नोटिस जिन कार्यकत्रियों को जारी किए गए हैं उनमें प्रमुख रूप से दातागंज के बिहारीपुर गांव की सीमा, जगत के गांव खुनक की कमलेश, कादरचौक के गांव लालूपुर नगरिया की आरती कुमार, सहसवान के गांव सेमरा बनवीरपुर की प्राना देवी, अंबियापुर के गांव सबदलपुर की परवीन शामिल हैं।

इसके अलावा पोषाहार कम वितरण करने वाली कुल 663 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया दो दिन में पोषाहार न वितरण होने पर पोषाहार के मूल्य के बराबर धनराशि की वसूली की जाएगी।

TAGGED:action in BadaunUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्यप्रदेश भी बढ़ते हुए राजस्थान के साथ करेगा अपनी भागीदारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश भी बढ़ते हुए राजस्थान के साथ करेगा अपनी भागीदारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अगली ख़बर वन विभाग में हड़कंप: 169 रेंजरों के ट्रांसफर, प्रदेश के कई जिलों में बदलाव वन विभाग में हड़कंप: 169 रेंजरों के ट्रांसफर, प्रदेश के कई जिलों में बदलाव

ये भी पढ़ें

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?