रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 11 साल का इंतजार खत्म: मां-बेटी का भावुक मिलन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 11 साल का इंतजार खत्म: मां-बेटी का भावुक मिलन

11 साल का इंतजार खत्म: मां-बेटी का भावुक मिलन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 6:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
11 साल का इंतजार खत्म: मां-बेटी का भावुक मिलन
साझा करें

फतेहगढ़ साहिब

वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया। वर्षों बाद बेटी को सामने देखकर मां शांति देवी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह भावुक दृश्य देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार रूपा मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव गैगटी की रहने वाली है। वर्ष 2015 में उसका परिवार काम की तलाश में दिल्ली आया था और सिंधु बॉर्डर के पास गांव भरौटा में रहने लगा था। उसी दौरान रूपा घर से खेलने निकली और लापता हो गई। काफी तलाश के बाद 7 मई 2015 को कुंडली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

2016 में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मिली थी बच्ची

1 मई 2016 को सरहिंद रेलवे पुलिस को एक बच्ची मिली, जिसे जिला बाल भलाई कमेटी के सुपुर्द किया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपना और माता-पिता का नाम तो बताया, लेकिन गांव और जिले की सही जानकारी नहीं दे सकी। कमेटी ने बिहार से संपर्क भी किया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसे पटियाला के पूर्ण बाल निकेतन होम में भेज दिया गया, जहां उसकी परवरिश और पढ़ाई हुई। हाल ही में उसे जालंधर के गांधी वनीता आश्रम भेजा गया था।

मासी ने पहचानी बच्ची

चेयरमैन एडवोकेट अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर 2025 में पंचकुला के एसआई राजेश कुमार से संपर्क हुआ। उन्होंने बच्ची की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। वायरल वीडियो को रूपा की मासी की बेटी ने पहचान लिया और संपर्क किया।

आखिरकार जालंधर से लाकर रूपा को उसकी मां और भाइयों को सौंप दिया गया। उसके पिता का 2018 में निधन हो चुका है। वर्तमान में 18 वर्षीय रूपा +1 की छात्रा है और पूरी तरह स्वस्थ है।

TAGGED:after 11 yearsPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से होगा प्रसारित स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से होगा प्रसारित
अगली ख़बर मैं खुद को इसलिए स्टाइल करता हूं क्योंकि यह मुझे स्वाभाविक और मज़ेदार लगता है : ग मैं खुद को इसलिए स्टाइल करता हूं क्योंकि यह मुझे स्वाभाविक और मज़ेदार लगता है : ग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?