शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टेनिस कोर्ट पर तनाव का माहौल, हैंडशेक से इनकार, भारत-पाक मुकाबले जैसी नज़ाकत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टेनिस कोर्ट पर तनाव का माहौल, हैंडशेक से इनकार, भारत-पाक मुकाबले जैसी नज़ाकत

टेनिस कोर्ट पर तनाव का माहौल, हैंडशेक से इनकार, भारत-पाक मुकाबले जैसी नज़ाकत

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 5:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
टेनिस कोर्ट पर तनाव का माहौल, हैंडशेक से इनकार, भारत-पाक मुकाबले जैसी नज़ाकत
साझा करें

मेलबर्न 

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तरह नो हैंडशेक हुआ. जिससे एक बार फिर खेल के मैदान पर तनाव देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल मैच रॉड लेवर एरीना में खेला गया. लेकिन इस मुकाबले की शुरुआत से पहले ही तनाव साफ दिखने लगा था. महिला एकल सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और एरिना सबालेंका के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ.

मैच शुरू होने से ठीक पहले, वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका परंपरागत प्री-मैच फोटो के लिए बॉल किड के साथ कोर्ट पर आईं. लेकिन स्वितोलिना ने इस फोटो से दूरी बनाए रखी. इसके बाद जब दोनों खिलाड़ी नेट के पास पहुंचीं, तब भी कोई हाथ मिलाना नहीं हुआ. ये सब चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन 2022 के बाद यूक्रेनी खिलाड़ियों और रूस या बेलारूस से जुड़ी खिलाड़ियों के बीच ऐसे दृश्य अब आम हो चुके हैं.

स्वितोलिना ने सबालेंका से हाथ क्यों नहीं मिलाया?

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद और बेलारूस की भूमिका को देखते हुए, ऐसे मुकाबले सिर्फ टेनिस तक सीमित नहीं रह गए हैं. इन मैचों में हाथ मिलाने की परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है. एलिना स्वितोलिना इस मुद्दे पर सबसे मुखर खिलाड़ियों में से एक रही हैं. वह कई बार खुलकर कह चुकी हैं कि ऐसे मुकाबले उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल होते हैं और हाथ न मिलाना उनके लिए एक संदेश देने जैसा है.

ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह सेमीफाइनल भी उसी कहानी का हिस्सा बना. नेट पर कोई हाथ नहीं मिला, कैमरों के लिए कोई साझा पल नहीं दिखा. ऐसा लग रहा था मानो मुकाबला गेंद फेंके जाने से पहले ही शुरू हो चुका हो.

मैच के दौरान भी दिखा तनाव

यह तनाव सिर्फ प्री-मैच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैच के दौरान भी साफ नजर आया. एक रैली के दौरान सबालेंका की आवाज पर अंपायर ने उन्हें ‘हिंड्रेंस’ यानी बाधा के लिए टोका. अंपायर का कहना था कि आवाज रैली के बीच आई, न कि उनकी सामान्य ग्रंट का हिस्सा थी.

इस फैसले से सबालेंका खुश नहीं दिखीं. उन्होंने अंपायर से बहस की और वीडियो रिव्यू की मांग की, जिससे खेल कुछ देर के लिए रुक गया और कोर्ट पर माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया.

TAGGED:Aryna SabalenkaElina SvitolinaSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर IIM का बड़ा ऐलान: अब 12वीं के बाद 4 साल का AI UG कोर्स, JEE Advanced से एडमिशन IIM का बड़ा ऐलान: अब 12वीं के बाद 4 साल का AI UG कोर्स, JEE Advanced से एडमिशन
अगली ख़बर रेप के आरोपी MLA के मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: अकेला या अविवाहित होना यौ रेप के आरोपी MLA के मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: अकेला या अविवाहित होना यौ

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?