मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, लेकिन होली के दिन धूप से मिलेगी राहत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, लेकिन होली के दिन धूप से मिलेगी राहत

31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, लेकिन होली के दिन धूप से मिलेगी राहत

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 5:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, लेकिन होली के दिन धूप से मिलेगी राहत
साझा करें

सिरसा.

मौसम में बदलाव के कारण दोपहर को अब जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिससे दोपहर को तपत बन रही है। दिनभर तेज धूप व गर्मी अब फसलों को प्रभावित कर रही है। गर्मी से फसलों को बचाने के लिए किसान अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर है।

मौसम विभाग अनुसार चार मार्च को जिले में बादलवाही होने से कुछ राहत मिलने के आसार है। रविवार अलसुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध की स्थिति बनी रही। सुबह आठ बजे तेज धूप के चलते तपत बनना शुरू हो गई। दोपहर को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को तपत बनने के साथ ही लोगों ने पंखें और एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वहीं तेज धूप के कारण गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें भी अब प्रभावित हो रही है। गेहूं की बालियां निकलने के बाद अब दाना बनना शुरू हो गया है। लेकिन धूप के कारण दाना प्रभावित हो रहा है। इसके कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं अगेती सरसों की कई क्षेत्रों में कटाई शुरू हो चुकी है जबकि पिछेती सरसों तैयार होने में अभी कुछ समय लगने का अनुमान है। फसलों को बचाने के लिए किसान सरसों, गेहूं की अतिरिक्त सिंचाई करने को मजबूर हो रहे है।

गर्मी बढ़ने पर तेला और चेपा की बनने लगी स्थिति
तापमान बढ़ने के बाद सरसों में चेपा और गेहूं में तेला बीमारी आने की स्थिति बनना शुरू हो गई है। किसान फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव भी कर रहे है। वहीं कृषि अधिकारी किसानों को खेतों का जायजा लेने के बाद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की सलाह दे रहे है। ताकि फसलों को बीमारी से बचाया जा सके।

सुबह व शाम को हल्की ठंडक
जिले में अब सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक बन रही है। रात को ठंडक होने से ओस की बूंदे फसलों पर चमकते हुए नजर आती है। जिससे फसलों को कुछ लाभ मिल रहा है। लेकिन दोपहर को तेज धूप से फसलों में नमी कम हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब बिजली की खपत भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। इसके लिए बिजली निगम भी तैयारियों में जुटा है और जल्द से जल्द मरम्मत व योजना के तहत होने वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए है।

TAGGED:HaryanaTemperature
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लोक संस्कृति सम्मान के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, बोल लोक संस्कृति सम्मान के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, बोल
अगली ख़बर रहस्यमय ढंग से गायब हुईं बिहार की 5 नाबालिग बच्चियां, लखनऊ में बरामद रहस्यमय ढंग से गायब हुईं बिहार की 5 नाबालिग बच्चियां, लखनऊ में बरामद

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?