शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया

टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 21, 2026 4:25 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया
साझा करें

नई दिल्ली
सीरीज डिसाइडर मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का टारगेट रखा है। दोनों टीमें 3 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का एक-एक मैच जीत चुकी हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी जीत जाएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले विकेट के बाद एक बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई। मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 59 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पेसर क्रांति गौड़ को बाहर बिठाया गया है, जबकि श्रेयंका पाटिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
 
ऑस्ट्रेलिया की पारी
रेणुका सिंह ठाकुर के पहले ओवर में 18 रन गए, लेकिन अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। जॉर्जिया वॉल 5 गेंदों में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुईं। उनका कैच रेणुका ने ही पकड़ा। पहले ओवर में काफी रन लुटाने वाली रेणुका सिंह ने 6 रन के निजी स्कोर पर बेथ मूनी को पवेलियन भेजा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। श्रेयंका पाटिल ने अगले ही ओवर में भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने एलिस पैरी को क्लीन बोल्डकर दिया। वे 3 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुईं।

भारत की पारी
भारतीय टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लगा, जब ओपनर शेफाली वर्मा 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुईं। किम गर्थ ने उनको एमी सदरलैंड के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। भले ही पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन 10 ओवर में टीम ने 86 रन बना लिए हैं। विकेट अभी भी एक ही गिरा है। स्मृति मंधाना 44 और जेमिमा रोड्रिग्स 29 रन बना चुकी हैं।

38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया को दूसरा झटका 17वें ओवर में लगा, जब स्मृति मंधाना 55 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। 8 चौके और 3 छक्के अपनी इस पारी में मंधाना ने लगाए। ऋचा घोष ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 7 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं। इस तरह भारत को तीसरा झटका लगा, लेकिन ये पारी के अंत में गिरा।

46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। 46 गेंदों में 59 रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स आउट हुईं। पारी के आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा। सिर्फ चार चौके अपनी इस पारी में उन्होंने लगाए। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन बनाकर अमनजोत कौर भी रन आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा क्रीज पर आईं और उन्होंने एक रन बनाया। दूसरे रन के लिए लौटते समय वह रन आउट हो गईं। आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे।

इंडिया वुमेन क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम प्लेइंग XI: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन

 

TAGGED:Australia loseSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया टीम इंडिया की मजबूत पकड़, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ाया
अगली ख़बर 11 वैज्ञानिकों को CM सैनी की मौजूदगी में मिलेगा विज्ञान रत्न व युवा विज्ञान रत्न 11 वैज्ञानिकों को CM सैनी की मौजूदगी में मिलेगा विज्ञान रत्न व युवा विज्ञान रत्न

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?