रविवार, मार्च 29, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: तनिष की जबरदस्त आविष्कार: जैकेट जो खतरे में कॉल करेगी और लाइव लोकेशन भेजेगी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - तनिष की जबरदस्त आविष्कार: जैकेट जो खतरे में कॉल करेगी और लाइव लोकेशन भेजेगी

तनिष की जबरदस्त आविष्कार: जैकेट जो खतरे में कॉल करेगी और लाइव लोकेशन भेजेगी

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 3:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
साझा करें

रतलाम 

रतलाम-जावरा की एक साधारण-सी दिखने वाली छात्रा ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सिर्फ सोचते रह जाते हैं. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली तनिष कुंवर सोलंकी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसा कमाल का आइडिया तैयार किया है, जिसने सीधे राष्ट्रीय स्तर तक दस्तक दे दी है.

तनिष का खास जैकेट मॉडल

तनिष ने Women Safety Jacket नाम का एक खास जैकेट मॉडल बनाया है. यह कोई आम जैकेट नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर जान बचाने वाला सुरक्षा कवच है. अगर किसी लड़की के साथ किडनैपिंग या किसी अनहोनी की आशंका होती है, तो यह जैकेट अपने आप माता-पिता को Live Location भेजेगा और कॉल भी लगाएगा. यानी खतरे की स्थिति में मदद तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी.

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में मॉडल शामिल

इस शानदार मॉडल का चयन इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में हुआ है. प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के 55 जिलों से आए करीब 250 छात्रों ने अपने-अपने मॉडल पेश किए थे, लेकिन तनिष का आइडिया सबसे अलग और असरदार साबित हुआ. अब यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा.

तनिष को यह आइडिया यूं ही नहीं आया. वह जब अपने छोटे भाई के साथ जावरा के पास एक गांव गई थी, तभी उसने अपनी आंखों के सामने एक बदमाश को एक बच्चे का अपहरण करने की कोशिश करते देखा. उस घटना ने तनिष के मन को झकझोर दिया. उसे लगा कि अगर आज वह बच्चा हो सकता है, तो कल वह खुद या उसकी कोई परिचित लड़की भी हो सकती है. बस यहीं से उसके दिमाग में महिला सुरक्षा को लेकर कुछ करने का जज़्बा पैदा हुआ.

तनिष ने मेहनत और लगन से इस जैकेट का मॉडल तैयार किया. यह मॉडल बताता है कि आज की छात्राएं सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान भी ढूंढ रही हैं.

श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल की छात्रा हैं तनिष

तनिष जावरा स्थित श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल की छात्रा है. उसकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों, जिला शिक्षा अधिकारी और परिवार के लोगों ने गर्व और खुशी जताई है. खुद तनिष को भी पूरी उम्मीद है कि उसका यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित होगा और भविष्य में महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव ला सकेगा.

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन खरीद पर मिल सकती है 50% रोड टैक्स छूट, परिवहन विभ
अगली ख़बर मध्य प्रदेश में 2026 में होगा पावर स्ट्रक्चर में बदलाव, 32 आईएएस-आईपीएस अधिकारिय

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?