रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रूस में संदिग्ध मौत: समरजीत का शव घर पहुंचा, परिजनों ने जबरन सेना में भेजने का ल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रूस में संदिग्ध मौत: समरजीत का शव घर पहुंचा, परिजनों ने जबरन सेना में भेजने का ल

रूस में संदिग्ध मौत: समरजीत का शव घर पहुंचा, परिजनों ने जबरन सेना में भेजने का ल

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 3:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
रूस में संदिग्ध मौत: समरजीत का शव घर पहुंचा, परिजनों ने जबरन सेना में भेजने का ल
साझा करें

लुधियाना.

रूस में बेहतर भविष्य और करियर बनाने के लिए गए पंजाब के शहर लुधियाना के 21 वर्षीय युवक समरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि वहां उसे जबरन सेना में भर्ती कर लिया गया था। रूस से उसका शव लुधियाना पहुंचने के बाद शुक्रवार को डाबा स्थित श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक समरजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार के अनुसार वह कुछ समय पहले बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात अचानक बदल गए। धीरे-धीरे उसका परिवार के साथ संपर्क भी टूट गया, जिससे परिजन लगातार चिंतित रहने लगे। समरजीत के मौसा अमरजीत सिंह ने बताया कि आठ सितंबर के बाद से समरजीत का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। इसके बाद दस सितंबर को उसकी मौत की जानकारी सामने आई, लेकिन परिवार को इसकी आधिकारिक सूचना काफी समय बाद मिली।

सप्ताह पहले रूस की सरकार ने की पुष्टि
उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले परिवार को रूसी भाषा में एक पत्र मिला था, जिसमें समरजीत सिंह की मौत की सूचना दी गई थी। इसके बाद दो दिन पहले परिवार को उसकी मौत की पुष्टि करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र भी भेजा गया। परिवार के मुताबिक उन्हें बताया गया कि समरजीत का शव वीरवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा। इसके बाद परिवार के सदस्य दिल्ली जाकर शव लेकर लुधियाना पहुंचे। शुक्रवार सुबह डाबा स्थित श्मशानघाट में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मौत की तारीख पर उठे सवाल
परिवार ने यह भी बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र में समरजीत की मौत दिसंबर महीने में होने का उल्लेख किया गया है। इस बात को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पहले उन्हें सितंबर में मौत की जानकारी दी गई थी। इस विरोधाभास के कारण परिवार में संदेह और दुख दोनों बढ़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि समरजीत को रूस में जबरन सेना में भर्ती किया गया था। उसकी पहचान भी रूस की सेना के एक टोकन के माध्यम से ही हो पाई है। परिवार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि समरजीत की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सके।

TAGGED:PunjabSamarjeet Singh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भ अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भ
अगली ख़बर होमगार्ड भर्ती का शेड्यूल जारी: धनबाद में 6 अप्रैल से परीक्षा, 14 हजार उम्मीदवार होमगार्ड भर्ती का शेड्यूल जारी: धनबाद में 6 अप्रैल से परीक्षा, 14 हजार उम्मीदवार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?