शनिवार, मई 9, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 11:24 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबरों पर सस्पेंस, अरिजीत सिंह को लेकर सेलेब्स और फैंस
साझा करें

मुंबई 
फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को होश उड़ा दिए हैं. अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरिजीत ने म्यूजिक वर्ल्ड में सबसे वफादार फैन बेस में से एक बनाया है. टीवी रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से अपनी यात्रा शुरू करने से लेकर बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सिंगर बनने तक, उनका सफर कमाल का रहा है.

कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ?

लगभग एक दशक के करियर में अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में तकरीबन 300 से ज्यादा गाने गाए हैं. ‘गहरा हुआ’ (धुरंधर), ‘तैनु खबर नहीं’ (मुंज्या), ‘सतरंगा’ (एनिमल) और अनगिनत रोमांटिक चार्टबस्टर गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने में मदद की है. अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने फेम के साथ-साथ शोहरत भी पाई.

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 414 करोड़ रुपये है. यह आंकड़ा उन्हें भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स में शामिल करता है. उनकी कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और म्यूजिक रॉयल्टी से आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सालाना करीब 70 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो सोल्ड-आउट शो और ग्लोबल फैन फॉलोइंग से संभव होता है.

फिल्मों में गाना गाने के लिए लेते हैं इतनी फीस

सिंगर ने रियल एस्टेट और लग्जरी एसेट्स में भी भारी निवेश किया है. अरिजीत के पास मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक बिल्डिंग में चार अपार्टमेंट्स हैं, इसमें हर एक अपार्टमेंट की वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग (1.8 से 4 करोड़ रुपये के बीच), हमर H3 और मर्सिडीज-बेंज (57 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच) शामिल हैं. अपनी बेमिसाल पॉपुलैरिटी के कारण अरिजीत अपने काम के लिए प्रीमियम भी फीस लेते हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिल्म प्रोजेक्ट्स में एक गाना गाने के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. जबकि कुछ चुनिंदा प्रोडक्शन्स के लिए इससे भी ज्यादा फीस सिंगर लेते हैं.

लाइव परफॉरमेंस के लिए लेते हैं करोड़ों?

अरिजीत की लाइव परफॉरमेंस की फीस इससे कहीं ज्यादा है. पिछले साल म्यूजिक कंपोजर मॉन्टी शर्मा ने एचटी म्यूजिक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अरिजीत एक परफॉरमेंस के 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 14 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वे न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिशियंस में शुमार हैं.

दो बार नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया. अपनी पोस्ट में अरिजीत ने लिखा, ‘हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया. मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा.’ इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

TAGGED:Arijit SinghEntertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अजित पवार के निधन की खबरों पर सस्पेंस, बारामती विमान हादसे से जुड़ा बताया जा रहा अजित पवार के निधन की खबरों पर सस्पेंस, बारामती विमान हादसे से जुड़ा बताया जा रहा
अगली ख़बर शेयर बाजार का जलवा: India-EU समझौते से सेंसेक्स उड़ा 650 अंक, टॉप 10 स्टॉक्स में शेयर बाजार का जलवा: India-EU समझौते से सेंसेक्स उड़ा 650 अंक, टॉप 10 स्टॉक्स में

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?