रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सिर्फ 25 रन दूर सूर्या, टी20 में रचेंगे इतिहास, कोहली–रोहित की लिस्ट में होंगे श
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - सिर्फ 25 रन दूर सूर्या, टी20 में रचेंगे इतिहास, कोहली–रोहित की लिस्ट में होंगे श

सिर्फ 25 रन दूर सूर्या, टी20 में रचेंगे इतिहास, कोहली–रोहित की लिस्ट में होंगे श

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
सिर्फ 25 रन दूर सूर्या, टी20 में रचेंगे इतिहास, कोहली–रोहित की लिस्ट में होंगे श
साझा करें

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बहुत बड़े माइलस्टोन के करीब होंगे। सूर्या को टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपने 9,000 रन पूरे करने के लिए अब केवल 25 रनों की आवश्यकता है। 25 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में 9,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
अभी तक भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में 9,000 या उससे अधिक सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने बनाए हैं। इस विशेष क्लब में विराट कोहली 13,543 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, उनके बाद रोहित शर्मा ने 12,248 रन बनाए हैं और दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं जिनके नाम 9,797 रन दर्ज हैं। सूर्यकुमार यादव इस ऐतिहासिक क्लब में एंट्री मारने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। हालांकि सूर्या पिछले कुछ समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनसे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सूर्यकुमार यादव ने अपने अब तक के टी-20 करियर में 346 मैचों की 320 पारियों में 34.78 की औसत और 152.29 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8,975 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 59 अर्द्धशतक निकले हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली यह सीरीज सूर्यकुमार यादव के लिए कप्तान और बल्लेबाज दोनों के तौर पर बेहद अहम है। बुधवार को होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले में नागपुर के मैदान पर सभी की नजरें भारतीय कप्तान पर टिकी होंगी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि सूर्या न केवल अपने 9,000 रनों का आंकड़ा पार करेंगे, बल्कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया को सीरीज में शानदार शुरुआत भी दिलाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्या पहले ही मैच में इस खास उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं।

टी-20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और लीग मैचों को मिलाकर) में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

• विराट कोहली: 414 मैचों की 397 पारियों में 13,543 रन।

• रोहित शर्मा: 463 मैचों की 450 पारियों में 12,248 रन।

• शिखर धवन: 334 मैचों की 331 पारियों में 9,797 रन।

• सूर्यकुमार यादव: 346 मैचों की 320 पारियों में 8,975 रन।

• सुरेश रैना: 336 मैचों की 319 पारियों में 8,654 रन।

• केएल राहुल: 239 मैचों की 226 पारियों में 8,125 रन।

• संजू सैमसन: 320 मैचों की 303 पारियों में 8,033 रन।

• अजिंक्य रहाणे: 294 मैचों की 277 पारियों में 7,633 रन।

• एमएस धोनी: 405 मैचों की 355 पारियों में 7,628 रन।

• दिनेश कार्तिक: 415 मैचों की 367 पारियों में 7,557 रन

 

TAGGED:SportsSuryakumar Yadav
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पद्मश्री लेखक आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की ‘मोदी राज के 25 वर्ष पद्मश्री लेखक आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की ‘मोदी राज के 25 वर्ष
अगली ख़बर बिजनौर की रितु बनी उद्यमी, कैफे से रोजाना सात हजार रुपये की कमाई बिजनौर की रितु बनी उद्यमी, कैफे से रोजाना सात हजार रुपये की कमाई

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?