गुरूवार, मार्च 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रांची के डिप्टी मेयर के लिए रेस में सुनील यादव समेत कई पार्षद
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रांची के डिप्टी मेयर के लिए रेस में सुनील यादव समेत कई पार्षद

रांची के डिप्टी मेयर के लिए रेस में सुनील यादव समेत कई पार्षद

UB News Network
Last updated: मार्च 1, 2026 4:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 दिन पहले
रांची के डिप्टी मेयर के लिए रेस में सुनील यादव समेत कई पार्षद
साझा करें

रांची.

झारखंड के रांची नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित होने के साथ ही नगर की राजनीति नए दौर में प्रवेश कर गई है। मेयर पद का फैसला होने के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। डिप्टी मेयर का चुनाव नवनिर्वाचित पार्षदों को करना है।

पार्षद पद के घोषित परिणामों में भाजपा, कांग्रेस, जेएमएएम समर्थित उम्मीदवारों को बढ़त मिली है, जिससे डिप्टी मेयर पद पर भी पार्टी का दावा मजबूत माना जा रहा है। डिप्टी मेयर चुने जाने के लिए 53 वार्डों में से कम से कम 27 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। परिणामों के बाद तीनों दलों के खेमे में इस आंकड़े को साधने की कवायद शुरू हो गई है।

गैर-आदिवासी चेहरे की संभावना
तीन या उससे अधिक बार पार्षद रह चुके और इस बार भी जीत दर्ज करने वाले नेताओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो संगठन और पार्षदों के बीच संतुलन बनाकर चल सके। मेयर पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के कारण डिप्टी मेयर पद के लिए गैर-आदिवासी चेहरे की संभावना भी प्रबल मानी जा रही है। डिप्टी बनने के लिए तीनों दलों से एक दर्जन से अधिक पार्षद डिप्टी मेयर बनने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है।

कांग्रेस और झामुमो की रणनीति
कांग्रेस और झामुमो समर्थित पार्षदों ने भी बैठकें शुरू कर दी हैं। हालांकि संख्या बल के लिहाज से वे पीछे माने जा रहे हैं, फिर भी डिप्टी मेयर चुनाव में संभावित क्रास वोटिंग और रणनीतिक समर्थन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। झामुमो की ओर से भी डिप्टी मेयर पद पर दावा ठोकने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा है, खासकर यदि विपक्ष एकजुट होता है।

जेएमएम से यह हैं रेस में
वार्ड-21 से लगातार दूसरी बार जीत कर आए जेएमएम समर्थित पार्षद एहतेशाम का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद सबसे 53 पार्षदों में सबसे अधिक वोट (5226) से जीत कर आए वार्ड-22 के पार्षद मो. असलम भी डिप्टी मेयर के लिए अपना नाम आगे कर दिया है। मो. असलम जेएमएम समर्थित पार्षद हैं। वार्ड-46 से पहली बार पार्षद चुनकर आई जेएमएम समर्थित आरती कुमारी भी डिप्टी मेयर प्रत्याशी हो सकती हैं।

कांग्रेस से यह हैं रेस में
कांग्रेस समर्थित वार्ड-49 से लगातार दूसरी बार जीतने वाले जमीला खातून भी डिप्टी मेयर की रेस में हैं। l वार्ड-18 से लगातार तीसरी बार जीतने वाली कांग्रेस समर्थित आशा गुप्ता रेस में हैं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य महुआ माजी के पुत्र सोमवित माजी को हराया है। सोमवित जेएमएम से डिप्टी मेयर के प्रबल प्रत्याशी माने जा रहे थे। l वार्ड-17 से जीत कर आए मो. सलाउद्दीन भी डिप्टी मेयर की रेस में हैं।

भाजपा से यह हैं रेस में
भाजपा समर्थित वार्ड 20 के सुनील यादव उर्फ मामा जीत की हैट्रिक लगाई है। सुनील डिप्टी मेयर की रेस में हैं। वार्ड-1 से जीत कर आए नकुल तिर्की वार्ड भी डिप्टी मेयर की रेस में हैं। वार्ड-26 से जीतकर आए भाजपा समर्थित पार्षद प्रदीप कुमार भी रेस में हैं। वार्ड-44 से जीतकर आए पार्षद परमजीत सिंह भी डिप्टी मेयर की रेस में हैं।

TAGGED:BiharDeputy Mayor
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी: 1500 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, यहां देखे सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी: 1500 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, यहां देखे
अगली ख़बर होली की छुट्टियों में सफारी से पहले पढ़ लें यह खबर, 3 मार्च से जंगल में प्रवेश प होली की छुट्टियों में सफारी से पहले पढ़ लें यह खबर, 3 मार्च से जंगल में प्रवेश प

ये भी पढ़ें

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?