बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज़! सड़क किनारे प्रेस करते देख यूजर्स रह गए दंग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज़! सड़क किनारे प्रेस करते देख यूजर्स रह गए दंग

सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज़! सड़क किनारे प्रेस करते देख यूजर्स रह गए दंग

UB News Network
Last updated: मार्च 21, 2026 4:58 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
सुनील ग्रोवर का अनोखा अंदाज़! सड़क किनारे प्रेस करते देख यूजर्स रह गए दंग
साझा करें

मुंबई

सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान, गुलजार और अब हाल ही कादर खान बनकर जो किया, उसने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। बॉलीवुड सेलेब्स तो सुनील ग्रोवर को कादर खान के रूप में देख उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। और सुनील ग्रोवर हैं कि वह इस स्टारडम से परे एक आम जिंदगी जीते हुए फैंस को इम्प्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह कभी सड़क किनारे गन्ने का जूस बनाते दिख जाते हैं, तो कभी सरकारी नल पर कपड़े धोते, तो कभी चाय की टपरी पर चाय बेचते। और अब सुनील ग्रोवर सड़क किनारे लोगों के कपड़ों पर प्रेस करते दिखे, तो फैंस हैरान रह गए।

सुनील ग्रोवर का वीडियो, लोगों के कपड़ों पर प्रेस करते दिखे
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क किनारे एक तंबू में कपड़ों पर प्रेस करते नजर आ रहे हैं। बराबर में एक आदमी बैठा है, जो सुनील ग्रोवर को प्रेस करता देख मुस्कुरा रहा है। शायद वह उस दुकान का मालिक है। वीडियो में सुनील ग्रोवर कोयले वाली प्रेस से पैंट पर इस्त्री कर रहे हैं और इस काम में ऐसे मशगूल हैं, जैसे उन्हें दीन-दुनिया से मतलब ही नहीं। वीडियो शेयर कर सुनील ग्रोवर ने लिखा है, ‘हैलो फ्रेंड्स, अच्छे कपड़े पहन लो।’

फैंस हुए सुनील ग्रोवर के मुरीद- ये बंदा अलग, लेजेंड है एकदम
इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स के जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सुनील सर आप लेजेंड हो। आपके जैसे बहुत कम लोग हैं इस धरती पर। आप इतने ज्यादा टैलेंटेड हैं कि आपकी तारीफ करने बैठो तो एक प्रकाश वर्ष भी कम पड़ जाए। और आपके जैसे टैलेंटेड लोग अक्सर बहुत डाउन टू अर्थ होते हैं। आपको भगवान सदा खुश रखे और आपको अच्छी सेहत दे।’ एक ने लिखा है, ‘ये बंदा ही अलग है।’ एक और कमेंट है, ‘सुनील ग्रोवर सभी किरदारों को प्रैक्टिली रियल लाइफ में एक्सपीरियंस करते हैं और फिर उन्हें पर्दे पर निभाते हैं। हर एक्टर को उनसे सीखना चाहिए।’ एक बोला, ‘ये सारा का सारा टैलेंट क्या भगवान ने आपमें भर दिया?’

सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में निभाए ये किरदार
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में अभी तक जो किरदार निभाए हैं, उनमें गुत्थी, डॉ. मशूर गुलाटी, रिंकू भाभी, भिंडी भाई, चुटकी, डफली और इंजीनियर चुंबक मित्तल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने शो में सलमान खान, आमिर खान, एसएस राजामौली, नवजोत सिंह सिद्ध, गुलजार, कपिल देव और हाल ही कादर खान की मिमिक्री की और सभी को हैरान कर दिया।

सुनील ग्रोवर का स्ट्रगल, ऐसे मिला स्टारडम
सुनील ग्रोवर को अपने करियर में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत अनीस बज्मी की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से की थी। इसमें उन्होंने तोताराम नाम के एक नाई का किरदार निभाया था, जो गलती से अजय देवगन की मूंछें काट देता है। फिर उन्होंने जसपाल भट्टी के साथ भी काम किया और कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। सुनील ग्रोवर ने फिर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, पर पॉपुलैरिटी ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से मिली थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तब से वह कई सीरीज और ‘जवान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं।

TAGGED:EntertainmentSunil Grover
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर चक नॉरिस नहीं रहे: ‘वॉकर’ से बने सुपरस्टार, सेना से लेकर मार्शल आर्ट्स तक चमका न चक नॉरिस नहीं रहे: ‘वॉकर’ से बने सुपरस्टार, सेना से लेकर मार्शल आर्ट्स तक चमका न
अगली ख़बर 63,383 किमी सड़कों और 35,433 किमी ग्रामीण मार्गों से मजबूत हुआ नेटवर्क 63,383 किमी सड़कों और 35,433 किमी ग्रामीण मार्गों से मजबूत हुआ नेटवर्क

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?