रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गैस किल्लत पर सख्ती: पठानकोट में मंत्री ने मारी रेड, एजेंसी पर गिरी गाज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गैस किल्लत पर सख्ती: पठानकोट में मंत्री ने मारी रेड, एजेंसी पर गिरी गाज

गैस किल्लत पर सख्ती: पठानकोट में मंत्री ने मारी रेड, एजेंसी पर गिरी गाज

UB News Network
Last updated: मार्च 19, 2026 3:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
गैस किल्लत पर सख्ती: पठानकोट में मंत्री ने मारी रेड, एजेंसी पर गिरी गाज
साझा करें

पठानकोट.

पंजाब के पठानकोट में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वीरवार को कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सख्त रुख अपनाया।

मंत्री सुबह करीब नौ बजे कस्बा तंगोशाह स्थित गैस एजेंसी पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि सैकड़ों लोग लाइन में खड़े हैं। कई लोग सुबह चार बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि वे पिछले दो से तीन दिन से लगातार आ रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। लोगों की यह हालत देखकर मंत्री ने तुरंत एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राज ऋषि मेहरा को फोन कर स्थिति से अवगत कराया और संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एजेंसी में दिखी कर्मचारियों की कमी
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि एजेंसी पर कर्मचारियों की कमी थी और केवल एक भंडार प्रभारी मौजूद था। गोदाम का ताला भी बंद मिला, जिसे खुलवाकर मंत्री ने स्वयं जांच की। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने मंत्री को आश्वासन दिया कि जिन एजेंसियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है और गैस किल्लत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को किसी भी हालत में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी गैस एजेंसी ने नियमों के विपरीत काम किया या जानबूझकर लोगों को परेशान किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही आने वाले दिनों में अन्य गैस एजेंसियों पर भी औचक जांच की जाएगी। शहर में गैस किल्लत को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है, और प्रशासन के इस कदम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

TAGGED:Minister RaidPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नवरात्र स्पेशल: मांस-मटन बिक्री पर 3 दिन रोक, भक्ति में डूबे मंदिरों में जयकारे नवरात्र स्पेशल: मांस-मटन बिक्री पर 3 दिन रोक, भक्ति में डूबे मंदिरों में जयकारे
अगली ख़बर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: नवरात्र में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसा श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: नवरात्र में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?