रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शेयर बाजार की चाल: बजट 2026 से पहले निवेशकों की चिंता या उम्मीदें? Q3 रिपोर्ट दे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - शेयर बाजार की चाल: बजट 2026 से पहले निवेशकों की चिंता या उम्मीदें? Q3 रिपोर्ट दे

शेयर बाजार की चाल: बजट 2026 से पहले निवेशकों की चिंता या उम्मीदें? Q3 रिपोर्ट दे

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 4:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
शेयर बाजार की चाल: बजट 2026 से पहले निवेशकों की चिंता या उम्मीदें? Q3 रिपोर्ट दे
साझा करें

नई दिल्ली  
घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों के सपाट रहने के बाद आने वाले सप्ताह में कंपनियों के तिमाही परिणामों से बाजार की दिशा तय होगी। आईटी कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से इस सेक्टर में तेजी बनी हुई है जो आने वाले सप्ताह में जारी रहने की संभावना है। अगले सप्ताह सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के वित्तीय परिणाम जारी होने हैं। संसद में 01 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले निवेशक सतर्कता बरत सकते हैं।

पिछले सप्ताह मुंबई नगर निगम चुनाव को कारण गुरुवार को बाजार में अवकाश रहा था। सोमवार और शुक्रवार को प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही जबकि मंगलवार और बुधवार को गिरावट देखी गई।

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में दिखा था हाहाकार
बीएसई का सेंसेक्स 5.89 अंक की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 83,570.35 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 11.05 अंक की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 25,694.35 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के लिए बीता सप्ताह अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.29 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक भी 0.46 अंक ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 19 के शेयर पिछले सप्ताह टूट गये जबकि अन्य 11 में साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। एलएंडटी का शेयर सबसे ज्यादा 4.24 फीसदी लुढ़का। मारुति सुजुकी में 3.91 प्रतिशत, सन फार्मा में 3.51, एशियन पेंट्स में 2.39, आईटीसी में 2.33, इंडिगो में 2.19 और बीईएल में 2.08 प्रतिशत की गिरावट रही।

टाटा के इस शेयर का भी रहा बुरा हाल
ट्रेंट का शेयर 1.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.67, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.20, बजाज फाइनेंस का 1.05 और अडानी पोर्ट्स का 0.99 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर भी साप्ताहिक गिरावट में रहे।

टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 5.65 प्रतिशत की तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर भी 5.50 प्रतिशत, इंफोसिस 4.62, भारतीय स्टेट बैंक 4.23, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.52 और एनटीपीसी 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर 2.20 फीसदी, एक्सिस बैंक के 1.78 और इटरनल के 1.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहे। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

TAGGED:Businessmarket before 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों के भारत वीजा मामले में नई जानकारी, टी20 वर पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों के भारत वीजा मामले में नई जानकारी, टी20 वर
अगली ख़बर स्कूलों में अब मिलेगा हुनर प्रशिक्षण, यूपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव स्कूलों में अब मिलेगा हुनर प्रशिक्षण, यूपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?