रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 वर्ल्ड कप विवाद में श्रीलंका की एंट्री, बोला– भारत, पाक और बांग्लादेश हमारे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 वर्ल्ड कप विवाद में श्रीलंका की एंट्री, बोला– भारत, पाक और बांग्लादेश हमारे

टी20 वर्ल्ड कप विवाद में श्रीलंका की एंट्री, बोला– भारत, पाक और बांग्लादेश हमारे

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 4:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
टी20 वर्ल्ड कप विवाद में श्रीलंका की एंट्री, बोला– भारत, पाक और बांग्लादेश हमारे
साझा करें

नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं लेकिन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। जिसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह विश्व कप में शामिल किया है। आईसीसी के इस फैसले से पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताया और टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी। हालांकि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
 
श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने कोलंबो में एएफपी को बताया कि श्रीलंका क्षेत्रीय विवादों में फंसने से बचना चाहता है। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों देश श्रीलंका के मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले इन विवादों में हम न्यूट्रल बने हुए हैं; ये सभी हमारे मित्र देश हैं। हम सभी टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि भविष्य में कभी भी उनसे पूछा गया, तो श्रीलंका इनमें से किसी भी देश के लिए टूर्नामेंटों की मेजबानी करने के लिए तैयार रहेगा।

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से इनकार करते हुए वैकल्पिक वेन्यू की मांग की थी। आईसीसी ने इस मांग को खारिज करते हुए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी पर भारत के पक्ष में दोहरा मापदंड अपनाने का कड़ा आरोप लगाया। टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मैच ही ओपनिंग गेम है, जो 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाना है।

आईसीसी के मूल्यांकन के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिर भी वहां की यात्रा नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद आईसीसी ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया।

 

TAGGED:SportsSri Lanka
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक को 10 दिन में लौटानी होगी रकम ग्राहक की गलती नहीं तो बैंक को 10 दिन में लौटानी होगी रकम
अगली ख़बर इंडिगो विमान को मिली बम धमकी, कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजे इंडिगो विमान को मिली बम धमकी, कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?