बुधवार, मार्च 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एयर कनेक्टिविटी को रफ्तार: रीवा एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्ष
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - एयर कनेक्टिविटी को रफ्तार: रीवा एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्ष

एयर कनेक्टिविटी को रफ्तार: रीवा एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्ष

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 27, 2026 8:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
एयर कनेक्टिविटी को रफ्तार: रीवा एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्ष
साझा करें

भोपाल

रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने मंत्रालय में विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रीवा से रायपुर एवं कोलकाता के लिए नई हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि उड़ान सेवाएं जल्द से जल्द प्रारंभ की जा सकें। साथ ही, रीवा-इंदौर-रीवा एवं रीवा-दिल्ली-रीवा उड़ानों को प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश भी उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन मार्गों पर नियमित और सतत विमानन सेवाओं के संचालन के लिए प्रोत्साहन आवश्यक है।

बैठक में बताया गया कि विमानन विभाग द्वारा जारी निविदा के अंतर्गत नवीन हवाई रूट्स के लिए विभिन्न शिड्यूल्ड ऑपरेटर्स द्वारा 20 हवाई मार्गों पर विमानन सेवाएं संचालित करने हेतु अभिरुचि व्यक्त की गई है। प्राप्त बिड्स का तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण वर्तमान में प्रगति पर है, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र निर्णय लिया जा सके। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रस्तावित हवाई सेवाओं से रीवा सहित पूरे प्रदेश में औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।

चिकित्सकों के प्रमोशन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश

बैठक में चिकित्सकों के प्रमोशन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव, विमानन एवं सामान्य प्रशासन  संजय कुमार शुक्ल, अपर सचिव सामान्य प्रशासन  अजय कटेसरिया और उप सचिव, विमानन  कैलाश बुंदेला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Deputy Chief Minister ShuklaMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड की राजधानी होली के रंगों में रंगी, अबीर-गुलाल और पिचकारी से सजे बाजार झारखंड की राजधानी होली के रंगों में रंगी, अबीर-गुलाल और पिचकारी से सजे बाजार
अगली ख़बर फसल ऋण हेतु के.सी.सी.स्वीकृति व नवीनीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने – मनोज गुप्ता फसल ऋण हेतु के.सी.सी.स्वीकृति व नवीनीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने – मनोज गुप्ता

ये भी पढ़ें

होली के बाद भी जारी रहेंगी 28 स्पेशल ट्रेनें, रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

होली के बाद भी जारी रहेंगी 28 स्पेशल ट्रेनें, रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर, इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर, इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह और सागर के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

उपलब्धियों का उत्सव भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों की शुरुआत है : राज्यपाल पटेल

उपलब्धियों का उत्सव भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों की शुरुआत है : राज्यपाल पटेल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?