रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से गुजरेंगी 02 ट्रेनें, शेड्यूल जानें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से गुजरेंगी 02 ट्रेनें, शेड्यूल जानें

नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से गुजरेंगी 02 ट्रेनें, शेड्यूल जानें

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 2:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
नांदेड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से गुजरेंगी 02 ट्रेनें, शेड्यूल जानें
साझा करें

भोपाल 

 महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ में इस साल गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस मनाया जाएगा। 24 और 25 जनवरी 2026 को यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे ने चंड़ीगढ़ और हजरत निजामुद्दीन से अतिरिक्त 02 आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दोनों स्पेशल ट्रेनें खास तौर पर मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़े काम की साबित होंगी।

रेलवे अफसरों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के स्टॉपेज से मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को नांदेड़ पहुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा से पहले ट्रेन का टाइम टेबल और रिजर्वेशन की स्थिति मालूम कर लें, ताकि सुलभ यात्रा का लाभ ले सकें।

एमपी के इन स्टेशनों से गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें

दोनों स्पेशल ट्रेनें एमपी के बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन और इटारसी जंक्शन होकर गुजरेंगी। इससे सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को नांदेड़ आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। आम दिनों में सीमित विकल्प होने के चलते यात्रियों को जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वो इन स्पेशल ट्रेनों के कारण काफी हद तक नहीं होगा।

चंडीगढ़-नांदेड़-चंडीगढ़ स्पेशल

गाड़ी नंबर- 04524/04523 चंडीगढ़-नांदेड़-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

-चंडीगढ़ से प्रस्थान: 23 और 24 जनवरी 2026

-नांदेड़ से प्रस्थान: 25 और 26 जनवरी 2026
भोपाल जंक्शन पहुंचने का समय

-चंडीगढ़ से आने पर: रात 9:50 बजे आगमन, 9:55 बजे प्रस्थान

-नांदेड़ से आने पर: दोपहर 2:00 बजे आगमन, 2:10 बजे प्रस्थान
हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल

गाड़ी नंबर- 04494/04493 हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी।

-हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान: 23 और 24 जनवरी 2026

-नांदेड़ से प्रस्थान: 24 और 25 जनवरी 2026
भोपाल जंक्शन पर पहुंचने का समय

-निजामुद्दीन से आने पर: रात 10:25 बजे आगमन, 10:30 बजे प्रस्थान

-नांदेड़ से आने पर: दोपहर 12:10 बजे आगमन, 12:15 बजे प्रस्थान

TAGGED:Madhya Pradeshtrain
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर विजय शाह के मामले पर सीएम का बड़ा बयान, दावोस दौरे के बाद होगा फैसला विजय शाह के मामले पर सीएम का बड़ा बयान, दावोस दौरे के बाद होगा फैसला
अगली ख़बर भाजपा की फंडिंग का खुलासा, चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट में बताया गया 6,125 करोड़ भाजपा की फंडिंग का खुलासा, चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट में बताया गया 6,125 करोड़

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?