मंगलवार, मई 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव, ट्रिस्टन स्टब्स की छुट्टी,
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव, ट्रिस्टन स्टब्स की छुट्टी,

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव, ट्रिस्टन स्टब्स की छुट्टी,

UB News Network
Last updated: जनवरी 3, 2026 1:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव, ट्रिस्टन स्टब्स की छुट्टी,
साझा करें

 जोहानिसबर्ग

भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान 2 जनवरी (शुक्रवार) को कर दिया गया. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की पुरुष चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की, जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम करेंगे. यह टूर्नामेंट 07 फरवरी से 08 मार्च तक खेला जाना है.

साउथ अफ्रीका की ओर से कई नए चेहरों को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलने जा रहा है. इनमें कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ के नाम शामिल हैं. स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है. रबाडा पसली में चोट के कारण भारत के खिलाफ हालिया व्हाइट बॉल सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे. हालांकि स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल नहीं किया है. स्टब्स का प्रदर्शन भारत दौरे पर उतना अच्छा नहीं रहा था.

केशव महाराज साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल मुख्य स्पिनर हैं, जिनका साथ जॉर्ज लिंडे देंगे. कप्तान एडेन मार्करम और डोनोवन फेरेरा भी अच्छी खासी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं. साउथ अफ्रीका ने अब तक मेन्स टी20 विश्व कप नहीं जीता है. पिछली बार जब साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंची थी, तो उसे भारत के हाथों करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होगा. साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 09 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया.

साउथ अफ्रीका के ग्रुप मैचों का शेड्यूल
09 फरवरी. बनाम कनाडा. अहमदाबाद
11 फरवरी, बनाम अफगानिस्तान. अहमदाबाद
14 फरवरी, बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद
18 फरवरी, बनाम यूएई, दिल्ली

 

 

 

 

TAGGED:South AfricaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर MP में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, ट्रेनें 7 घंटे लेट; शीतलहर के चलते इंदौर, भोप MP में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, ट्रेनें 7 घंटे लेट; शीतलहर के चलते इंदौर, भोप
अगली ख़बर इंदौर में गंदा पानी पीने से कई मौते इंदौर में गंदा पानी पीने से कई मौते

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?