गुरूवार, मार्च 5, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

UB News Network
Last updated: मार्च 3, 2026 5:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 दिन पहले
‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब
साझा करें

मुंबई

राजपाल यादव धोखा-धड़ी केस में जेल में थे तो उन्हें बचाने के लिए इंडस्ट्री से कई हाथ आगे बढ़े। मुहिम की शुरुआत सोनू सूद ने की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि राजपाल यादव को सम्मान के साथ मदद दें, उन्हें काम दें। जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव को जब पता चला तो उन्होंने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उन्हें काम की जरूरत है। अब राजपाल के जवाब पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है।

राजपाल के जवाब पर क्या बोले सोनू
सोनू सूद ने राजपाल यादव के कमेंट के बारे में कहा, ‘उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है। मैंने कहा था कि उन्हें साइन कीजिए और एडवांस पैसे दीजिए क्योंकि वह इस योग्य हैं।’

सोनू सूद ने किया था ट्वीट
बता दें कि जब राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरंडर किया तो उनका इमोशनल बयान चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। यहां कोई किसी का नहीं। इसके बाद सोनू सूद ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि राजपाल यादव के लिए वह जो बन पड़ेगा करेंगे। सोनू ने यह भी लिखा था कि उन्हें फिल्म के लिए साइन करें और एडवांस पैसे दें। सोनू के ट्वीट से इंस्पायर होकर कई लोग राजपाल की मदद करने आगे आए थे। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल की मदद की थी और उन्हें भी सोनू सूद से प्रेरणा मिली थी।

राजपाल ने दिया था ये जवाब
राजपाल यादव जब जेल से बाहर आए और सोनू के कमेंट के बारे में पता चला तो बोले, ‘प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे काम मांगने की जरूरत है। हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं। मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन है और मैं ऐसे काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। मुझे काम नहीं मिलता बल्कि यह 11 साल से मेरे साथ रहा है।’

TAGGED:EntertainmentRajpal YadavSonu Sood
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर
अगली ख़बर देसी गाय के गोबर के कंडों की राख तथा गुलाब की पंखुड़ियों, चुकंदर, पालक, जामुन की देसी गाय के गोबर के कंडों की राख तथा गुलाब की पंखुड़ियों, चुकंदर, पालक, जामुन की

ये भी पढ़ें

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

बिहार में सत्ता बदलाव की अटकलें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, कब होगा नए सीएम क

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, बोले– सुशासन में आपका

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

31 देशों की यात्रा अधूरी रह गई, पेरू में बाइक क्रैश के बाद ‘फ्लाइंग खालसा’ ने मम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?