सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बेटे अमीन ने थामा एआर रहमान का साथ, कहा– उनका संगीत कभी नहीं होगा पुराना
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - बेटे अमीन ने थामा एआर रहमान का साथ, कहा– उनका संगीत कभी नहीं होगा पुराना

बेटे अमीन ने थामा एआर रहमान का साथ, कहा– उनका संगीत कभी नहीं होगा पुराना

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बेटे अमीन ने थामा एआर रहमान का साथ, कहा– उनका संगीत कभी नहीं होगा पुराना
साझा करें

मुंबई,

 ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को उनके संगीत के लिए दुनियाभर में सराहा जाता है। लेकिन, इन दिनों वह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में काम न मिलने के पीछे ‘सांप्रदायिक’ कारणों का हवाला दिया। इसके बाद से वह राजनीति और सिनेमा हस्तियों के निशाने पर आ गए। इस पूरे विवाद के बीच, उनके बेटे अमीन ने अपने पिता का समर्थन किया है।

अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपने पिता का समर्थन किया। उन्होंने इस पोस्ट में एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता ए.आर. रहमान स्टेज पर बैठे हैं और उनके साथ ब्रिटेन के मशहूर गायक एड शीरन नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ”पापा का संगीत और योगदान केवल वर्तमान में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।”

इसके साथ ही अमीन ने एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने मार्वल सुपरहीरो आयरन मैन के विजुअल्स को शामिल किया। वीडियो में आयरन मैन कहता है, ”आप मेरा घर, मेरे सारे खिलौने और ट्रिक्स छीन सकते हो, लेकिन एक चीज नहीं छीन सकते- मैं आयरन मैन हूं।” इस स्टोरी के जरिए अमीन ने कहा कि बाहरी आलोचना, समस्याएं या गलतफहमियां ए.आर. रहमान की असली पहचान और उनके अद्भुत योगदान को कभी नहीं छीन सकती।

ए.आर. रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा था, “मुझे बॉलीवुड में अब कम काम मिलने लगे हैं। कभी-कभी रचनात्मक निर्णय लेने की ताकत उन लोगों के हाथ में होती है जिनमें असल में क्रिएटिविटी नहीं होती। यह कभी-कभी साम्प्रदायिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर पता नहीं चलता। यह केवल अफवाहों के रूप में पता चलता है कि मुझे किसी प्रोजेक्ट में चुना गया था, लेकिन फिर कंपनी ने अपने पांच अन्य कंपोजर्स को हायर कर लिया।”

बयान पर विवाद के बढ़ने पर ए.आर. रहमान ने खुद वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया और उनका किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने भारत को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों को जोड़ने, संस्कृति का उत्सव मनाने और सम्मान देने का माध्यम रहा है।

 

TAGGED:AR RahmanEntertainmentson Ameen
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को 1 करोड़ का हर्जाना देने का आदेश: उपभोक्ता आयोग मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को 1 करोड़ का हर्जाना देने का आदेश: उपभोक्ता आयोग
अगली ख़बर CM सैनी ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी को बनवाया शिक्षक CM सैनी ने दिवंगत ASI संदीप लाठर की पत्नी को बनवाया शिक्षक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?