रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एमसीजी पर स्मिथ का जलवा, राहुल द्रविड़ का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड टूटा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - एमसीजी पर स्मिथ का जलवा, राहुल द्रविड़ का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड टूटा

एमसीजी पर स्मिथ का जलवा, राहुल द्रविड़ का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड टूटा

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 2:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
एमसीजी पर स्मिथ का जलवा, राहुल द्रविड़ का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड टूटा
साझा करें

मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट में वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान की इस मैच में वापसी सुखद नहीं रही। वह पहली पारी में महज 9 रन बना सके, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया और सर्वाधिक टेस्ट कैच पकड़ने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 कैच पकड़े। पहला कैच पकड़ते ही उन्होंने सर्वाधिक कैच पकड़ने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ के टेस्ट मैचों में अब 212 कैच हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 210 कैच लिए थे। स्मिथ से आगे सिर्फ जो रूट हैं जिनके टेस्ट में 214 कैच हैं। बात अगर टेस्ट मैच की करें तो पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा दिखा।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। माइकल नेसर ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया। पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला। 

TAGGED:SportsSteve Smith
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गड़बड़ी मिलने पर दो राशन दुकानों का संचालन बंद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गड़बड़ी मिलने पर दो राशन दुकानों का संचालन बंद
अगली ख़बर ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का विमोचन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का विमोचन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?