मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 6 दरिंदों ने किया हैवानियत का शिकार, अगवा कर शराब पिलाई और लड़की पर किया हमला
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 6 दरिंदों ने किया हैवानियत का शिकार, अगवा कर शराब पिलाई और लड़की पर किया हमला

6 दरिंदों ने किया हैवानियत का शिकार, अगवा कर शराब पिलाई और लड़की पर किया हमला

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 5:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
6 दरिंदों ने किया हैवानियत का शिकार, अगवा कर शराब पिलाई और लड़की पर किया हमला
साझा करें

 पूर्णिया,
   दिल्ली से करीब 1300 किलोमीटर दूर बिहार के पूर्णिया में गैंगरेप की एक ऐसी वारदात हुई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. छह दरिंदों ने एक मासूम युवती को जबरन कार में खींचा, 25 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे बंधक बनाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

लड़की चीखती रही, चिल्लाती रही लेकिन न तो किसी ने उसकी मदद की और ना दरिदों को उस पर तरस आई. जिस युवती का सपना सिर्फ अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देना था, उसी की जिंदगी को दरिंदों ने नरक में बदल दिया. अब पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी की जंग लड़ रही है.

पहले अगवा किया, फिर जबरन शराब पिलाई

उस युवती के साथ दरिंदों ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. पीड़िता अपने परिवार का पेट पालने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करती थी. वह सपने देखती थी और बेहतर जीवन की तलाश में संघर्ष कर रही थी, लेकिन कुछ दरिंदों ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया.

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली उस युवती का आधा दर्जन युवकों ने पहले अपहरण किया, फिर उसे जबरन शराब पिलाई और पूरी रात उसके साथ हैवानियत करते रहे. फिलहाल युवती पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

इस वारदात से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, वह और भी चौंकाने वाली है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता पूर्णिया के नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक कार में सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया.

लड़की ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और उसका मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका. इसके बाद आरोपी उसे बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया.

दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने बचाई पीड़िता की जान

वहां युवती को जबरन शराब पिलाई गई और नशे की हालत में छह आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस भयावह परिस्थिति में भी पीड़िता ने अद्भुत साहस दिखाया. जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसी के मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को अपनी लोकेशन बताई.

सूचना मिलते ही डगरूआ थाने की पुलिस गश्ती टीम सक्रिय हुई और लोकेशन के आधार पर जया ट्रेडर्स पहुंची. कमरे के बाहर ताला लगा देखकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई. पीड़िता बदहवास हालत में पड़ी थी, जबकि मुख्य आरोपी पास में नशे की हालत में सो रहा था. पुलिस ने मौके से मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है.

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य पांच की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित कर दी गई है.

TAGGED:BiharRape
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी, दिसंबर में 1.33% तक पहुंची, नवंबर में 0.71% थी रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी, दिसंबर में 1.33% तक पहुंची, नवंबर में 0.71% थी
अगली ख़बर झारखंड सरकार लड़कियों को पढ़ाई के लिए देगी 30 हजार रुपए झारखंड सरकार लड़कियों को पढ़ाई के लिए देगी 30 हजार रुपए

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?