गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चांदी ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, आज 13000 रुपये की बढ़त के साथ 3,39,927 रुपये प्रति क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - चांदी ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, आज 13000 रुपये की बढ़त के साथ 3,39,927 रुपये प्रति क

चांदी ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, आज 13000 रुपये की बढ़त के साथ 3,39,927 रुपये प्रति क

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 5:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
चांदी ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, आज 13000 रुपये की बढ़त के साथ 3,39,927 रुपये प्रति क
साझा करें

 नई दिल्‍ली

सोना और चांदी के दाम में गुरुवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शुकवार को सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और  चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. जबकि गुरुवार को चांदी के दाम में 20 हजार रुपये तक और सोने के दाम में 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी. 

MCX पर 5 मार्च वायदा के लिए चांदी शुक्रवार को करीब 13000 रुपये चढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है. हालांकि 12.30 बजे चांदी के दाम 7000 रुपये चढ़कर 3,34,505 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहे थे. 

इसी तरह, 5 फरवरी वायदा वाले 10 ग्राम सोना भी रिकॉर्ड हाई 1,59,226 रुपये पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में इसमें 3000 रुपये से ज्‍यादा की उछाल आई थी. हालांकि दोपहर 12.30 बजे यह 1300 रुपये चढ़कर 1, 57,728 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

ट्रंप के बयान से बिखरे थे गोल्‍ड-सिल्‍वर 
ट्रंप के बयान के कारण गुरुवार को सोने चांदी के दाम में तेज गिरावट आई थी. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप से टकराव पर कहा था कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही ग्रीनलैंड पर डील होगी. वहीं भारत को लेकर भी ट्रंप ने कहा था कि जल्‍द दोनों देशों के बीच अच्‍छी डील होने वाली है. इन दोनों बयान के बाद सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई थी. 

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के तेवर तीखे

सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भू-राजनीतिक खतरों और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर खतरों ने इस रैली को और हवा दी है, जो मुद्राओं और बॉन्ड से पैसे निकालने के कारण शुरू हुई थी।

डॉलर की कमजोरी का असर

बुलियन ने शुरुआती कारोबार में 4,960 डॉलर का नया कीर्तिमान बनाया और इस हफ्ते 7% से अधिक की बढ़त के रास्ते पर है। इसी दौरान चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाया। अमेरिकी डॉलर के मजबूती के एक प्रमुख सूचकांक में इस हफ्ते 0.8% की गिरावट आई है। डॉलर का कमजोर होना ज्यादातर खरीदारों के लिए सोना सस्ता बनाता है।

निवेशकों की सक्रियता और फेड की भूमिका

1979 के बाद से अपने सबसे बेहतरीन सालाना प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए, सोने ने इस साल की शुरुआत के हफ्तों में 15% की तेज बढ़त हासिल की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व पर नए हमलों के साथ-साथ वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड में भू-राजनीतिक जोखिम ने तथाकथित ‘मुद्रा मूल्यह्रास से बचाव’ (डिबेसमेंट ट्रेड) को गति दी है। इसमें निवेशक सरकारी बॉन्ड और मुद्राओं से पैसा निकालकर सोने जैसे वैकल्पिक सुरक्षित ठिकानों में लगा रहे हैं।

निवेशक ट्रंप की फेड के अगले चेयरमैन की पसंद का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने उम्मीदवारों के साक्षात्कार पूरे कर लिए हैं और इस पद के लिए उनके मन में कोई है। अगर ज्यादा ‘दूरदर्शी’ चेयरमैन आता है, तो इससे इस साल ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बढ़ेंगी, जो बिना ब्याज वाले सोने के लिए सकारात्मक है।

विश्लेषकों का पूर्वानुमान

इस बीच, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने निजी निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सोने की साल-अंत कीमत का पूर्वानुमान 4,900 डॉलर से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। विश्लेषकों ने कहा है कि जोखिम “बढ़त की तरफ ज्यादा हैं क्योंकि वैश्विक नीतिगत अनिश्चितता बनी रहने पर निजी क्षेत्र के निवेशक और भी ज्यादा विविधीकरण (वितरण) कर सकते हैं।”

वर्तमान कीमतें

सिंगापुर में सुबह 8:00 बजे तक, सोना 0.5% बढ़कर 4,959.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.7% उछलकर 96.91 डॉलर पर पहुंच गई। प्लैटिनम और पैलेडियम भी बढ़े। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स सपाट रहा, जिसने पिछला सत्र 0.3% की गिरावट के साथ समाप्त किया था।

आज क्‍यों आई सोने-चांदी में तेजी? 

    गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में खरीदारी बढ़ी है. निवेशकों ने सोने-चांदी के दाम में और इजाफा की उम्‍मीद में गिरावट पर जबरदस्‍त खरीदारी की है. 

    गोल्‍ड -सिल्‍वर ईटीएफ में भी निवेशकों ने जमकर दाव लगाया है. शुक्रवार को जबरदस्‍त खरीदारी के कारण सिल्‍वर और गोल्‍ड ईटीएफ तेजी से चढ़े हैं. सिल्‍वर-गोल्‍ड ईटीएफ में 8 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. 

    डॉलर इंडेक्‍स में मामूली तेजी है. 26 मार्च के लिए डॉलर इंडेक्‍स फ्यूचर 98 के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

    शेयर बाजार में दबाव के कारण निवेशक सेफ असेट में पैसा लगा रहे हैं, जिस कारण सोना और चांदी में निवेश बढ़ा है. 

    चांदी का इंडस्ट्रियल डिमांड अभी बढ़ा हुआ है, जिस कारण एक्‍सपर्ट्स को उम्‍मीद है कि लॉन्‍ग टर्म में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई पर बने रहेंगे. 

अभी निवेशकों को क्‍या करना चाहिए? 
अगर आप सोने और चांदी में निवेश को लेकर  सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी बड़ी गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी की जा सकती है,  ताकि आपका निवेश ज्‍यादा प्रभावित नहीं हो और पोर्टफोलियो स्थिर बना रहे. 

TAGGED:Businessfeaturedsilver
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ऑस्ट्रेलिया ओपन में अल्काराज और सबालेंका ने चौथे दौर में बनाई जगह, अल्काराज की ट ऑस्ट्रेलिया ओपन में अल्काराज और सबालेंका ने चौथे दौर में बनाई जगह, अल्काराज की ट
अगली ख़बर ईरान को ट्रंप की धमकी, US ने भेजी बड़ी सेना, शिया देश ने किया कड़ा जवाब ईरान को ट्रंप की धमकी, US ने भेजी बड़ी सेना, शिया देश ने किया कड़ा जवाब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?