शनिवार, अप्रैल 25, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: श्रेयस अय्यर के निशाने पर धवन का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में बन सकते हैं नया कीर्तिम
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - श्रेयस अय्यर के निशाने पर धवन का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में बन सकते हैं नया कीर्तिम

श्रेयस अय्यर के निशाने पर धवन का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में बन सकते हैं नया कीर्तिम

UB News Network
Last updated: जनवरी 13, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
श्रेयस अय्यर के निशाने पर धवन का रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में बन सकते हैं नया कीर्तिम
साझा करें

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय एक बड़े इतिहास की दहलीज पर खड़े हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय (ODI) मैच में अय्यर को 3000 रन पूरे करने के लिए केवल 34 रनों की आवश्यकता है। यदि वह इस आंकड़े को पार कर लेते हैं, तो वह पारियों के मामले में भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और शिखर धवन के 72 पारियों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
 
श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर में अब तक 74 मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में 47.84 की औसत से कुल 2966 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 23 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि दूसरे मैच में वे शिखर धवन के इसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आंकड़ों के अनुसार, कीवी टीम के विरुद्ध अपनी पिछली 10 पारियों में उन्होंने हर बार 30 से अधिक का स्कोर बनाया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 66.00 का है, जो इस टीम के खिलाफ उनकी निरंतरता और दबदबे को साफ तौर पर दर्शाता है।

उनकी पिछली कुछ प्रमुख पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। इनमें 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में खेली गई 105 रनों की महत्वपूर्ण पारी और 2020 में हैमिल्टन में बनाया गया 103 रन का शतक शामिल है। हाल के मैचों में भी उन्होंने शानदार लय बरकरार रखी है, जिसमें दुबई में 79 और 48 रनों की पारियां और वडोदरा में खेली गई 49 रनों की पारी मुख्य है।

पहले वनडे मैच के बाद श्रेयस अय्यर अब अपने इस ऐतिहासिक लक्ष्य से मात्र 34 रन दूर रह गए हैं। अब प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों की नजरें बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे पर टिकी हैं, जहां अय्यर के पास शिखर धवन के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त कर भारतीय क्रिकेट में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा।

ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची (पारियों के आधार पर)

1. शिखर धवन: 72 पारियां

2. विराट कोहली: 75 पारियां

3. केएल राहुल: 78 पारियां

4. नवजोत सिंह सिद्धू: 79 पारियां

5. सौरव गांगुली: 82 पारियां

6. गौतम गंभीर: 87 पारियां

7. राहुल द्रविड़: 89 पारियां

8. एमएस धोनी: 90 पारियां

9. सचिन तेंदुलकर: 93 पारियां

10. दिलीप वेंगसरकर: 98 पारियां

TAGGED:Shreyas IyerSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजस्थान में 2 रुपए घटे सरस दूध के भाव राजस्थान में 2 रुपए घटे सरस दूध के भाव
अगली ख़बर ब्लिंकिट हटाएगा 10 मिनट डिलीवरी फीचर, सरकार की चेतावनी के बाद जोमैटो-स्विगी से भ ब्लिंकिट हटाएगा 10 मिनट डिलीवरी फीचर, सरकार की चेतावनी के बाद जोमैटो-स्विगी से भ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?