शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम रखा इस देवी के नाम पर, जानें उसका अर्थ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम रखा इस देवी के नाम पर, जानें उसका अर्थ

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम रखा इस देवी के नाम पर, जानें उसका अर्थ

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 4:05 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम रखा इस देवी के नाम पर, जानें उसका अर्थ
साझा करें

भोपाल 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय पिता बन गए. उनकी पत्नी अमानत ने एक बेटी को जन्म दिया. इसी खुशी में शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की रात को अपने X हैंडल पर अपनी पोती से जुड़ा एक भावुक वीडियो शेयर किया. उस पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, ‘हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए और अमानत मां. कोकिला अब दादी जी हैं और मां दादा. कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची. अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा. 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं- अमानत और ऋद्धि. 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ. स्वागतम लक्ष्मी.’

पोती का नाम रखा है ‘इला’, ये है मतलब

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम इला रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ मुख्य रूप से पृथ्वी, वाणी और उर्वरता की देवी से जुड़ा है, जो वैदिक साहित्य में ‘इदा’ के रूप में भी जानी जाती हैं और सरस्वती तथा भारती के साथ पूजी जाती हैं. पुराणों के अनुसार, इला वैवस्वत मनु की पुत्री और बुध देवता की पत्नी हैं, जिनसे पुरूरवा का जन्म हुआ.

आसान शब्दों में कहें तो इला का संबंध शक्ति, पवित्रता और सुंदरता से है. संस्कृत के अलावा यह नाम हिब्रू, और फिनिश जैसी विभिन्न भाषाओं से जुड़ा है, जहां इन्हें शक्ति, सहनशक्ति और आनंद का प्रतीक माना जाता है.

शिवराज सिंह चौहान बने दादा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ है। पूर्व सीएम ने अपने घर आई इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। उन्होंने बताया कि उनके घर लाडली लक्ष्मी आई है और कार्तिकेय पिता बन गए हैं और अमानत मां बन गई हैं। चौहान ने बताया कि कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। साथ ही कुणाल और ऋद्धि अब चाचा-चाची बन गए हैं।

शिवराज ने आगे बताया कि पिछले साल हमारे घर दो बेटियां आई अमानत और ऋद्धि, वहीं अब तीसरी बेटी आई है। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पोती के नाम का खुलासा भी कर दिया। उन्होंने बताया कि 2026 में बेटी इला का शुभ आगमन हुआ है।

दादी खुशी से बोलीं- लाडली लक्ष्मी आई है

अपनी पोस्ट के साथ शिवराज ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें डॉक्टर उनकी पोती को लेकर गोद में लेकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए कृषि मंत्री की आवाज सुनाई दे रही है। इस दौरान वहां पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद दिखाई दे रहे हैं। शिवराज के बेटे कार्तिकेय बेटी को सबसे पहले गोद में लेते हैं और उसके कान में कुछ सुनाते हैं। इसी दौरान दादी बनी साधना चौहान खुशी से उछलते हुए कहती हैं हमारे घर लाडली लक्ष्मी आई है।

पोती के कान में दादू ने सुनाया गायत्री मंत्र

इसके बाद डॉक्टर बेटी का नाम पूछती हैं तो कार्तिकेय उन्हें इला नाम बताते हैं। इसके बाद पहले कार्तिकेय और फिर दादू बने शिवराज सिंह चौहान अपनी पोती के कानों में गायत्री मंत्र सुनाते हैं।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय और छोटे बेटे का नाम कुणाल है। कार्तिकेय की शादी पिछले साल 6 मार्च को जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस में लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल से हुई थी। इस समारोह के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था। जिसमें राजनीति और उद्योग जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

शिवराज सिंह ने दिखाई अपनी पोती की पहली झलक

हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो में शिवराज सिंह का पूरा परिवार बहुत ही खुश नजर आ रहा है. जैसे ही ऑपरेशन थिएटर से बच्ची को बाहर लाया गया, अस्पताल में खुशी का माहौल बन गया. दादी साधना सिंह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और खुश होते हुए बोलीं कि, ‘घर में लक्ष्मी आई है’. पापा बने कार्तिकेय ने बेटी को अपनी गोद में उठाते हुए उसका नाम ‘इला’ रखा.

गायत्री मंत्र से किया पोती इला का स्वागत

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पोती के बाहर आते ही शिवराज सिंह चौहान गायत्री मंत्र का जाप करते हुए दिख रहे हैं. उसके बाद पोती को गोद में लेने के बाद भी शिवराज सिंह ने उसके कान में एक बार फिर गायत्री मंत्र पढ़ा. कार्तिकेय भी अपनी बेटी को थामे हुए मंत्रों का जप करते नजर आए. 

TAGGED:featuredMadhya PradeshShivraj Singh Chauhan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर J-K में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिरी,  10 जवानों की मौत J-K में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत
अगली ख़बर SC का बड़ा आदेश: धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज के लिए अलग-अलग टाइमि SC का बड़ा आदेश: धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज के लिए अलग-अलग टाइमि

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?