सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई पुलिस जवान घायल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई पुलिस जवान घायल

विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई पुलिस जवान घायल

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 4:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव में कई पुलिस जवान घायल
साझा करें

रांची/रामगढ़. 

रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरीगढ़ा गांव के बमहनीडीह में बीती रात सरस्वती पूजा के अवसर पर निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस देखते ही देखते विवाद और हिंसा में बदल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।  मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प में मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पुलिस को हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। 

प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला
दरअसल सुकरीगढ़ा में बीती रात ग्रामीणों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया था। इसी बीच गाजे बाजे के साथ ग्रामीण मूर्ति लेकर देवी मंडा के समीप पहुंचे थे। वहीं रजरप्पा थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों से जल्द से जल्द प्रतिमा विसर्जन करने को लेकर आग्रह कर रहे थे। साथ ही डीजे को बंद कर समीप के तालाब में प्रतिमा विसर्जन करने का लगातार अनुरोध कर रहे थे। लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा डीजे बंद नहीं करने की बात पर करने लगे। साथ ही मूर्ति विसर्जन भी आगे आने वाले तालाब में करने की बात पर अड़ गए। 

पास के तालाब में मूर्ति विसर्जन करने की बात
वहीं पुलिस द्वारा समीप के तालाब में मूर्ति विसर्जन करने की बात कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों व पुलिस में जोरदार झड़प शुरू हो गई। इस दौरान रात का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में रजरप्पा थाना के कॉन्स्टेबल सह अंगरक्षक फूलचंद महतो के सर पर गंभीर चोट लग गई। जिससे उनका माथा फट गया। साथ ही वहां मौजूद अवर निरीक्षक रंजीत कुमार महतो, मो इकबाल, चालक हवलदार, रोहित कुमार सिंह व पुलिस सहयोगी रूपेश महतो भी घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया। 

ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर
इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी करवाई की गई। जिससे कई ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच गए और आरोपियो की धर पकड़ में जुट गई।  पुलिस के इस कार्यवाई के बाद पूरा सुकरीगढ़ा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीपीओ खुद कमान संभालते हुए कई घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही मौके पर से डीजे साउंड सिस्टम, 5 मोटरसाइकिल व एक टेम्पू भी जब्त कर थाना लाया गया है।

43 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सुकरीगढ़ा में बीते रात को हुए पथराव मामले में रजरप्पा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। इस बाबत रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सुकरीगढ़ा में बीती रात ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया है। जिसपर सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपियों को किसी भी हाल में नही छोडा जाएगा।

10 गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
सुकरीगढ़ा में हुए पुलिस और ग्रामीणों की झड़प व पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जेल जाने वालों में अक्षय कुमार सोनी, नारायण साव, विशाल वर्मा, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार, उत्तम कुमार, पिंकू प्रसाद, हीरालाल मुंडा शामिल है। उनपर संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

TAGGED:BiharStone Pelting
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर विवाहिता की दहेज़ हत्या में दारोगा गिरफ्तार और पति फरार विवाहिता की दहेज़ हत्या में दारोगा गिरफ्तार और पति फरार
अगली ख़बर गूगल ने फ्रांसीसी दंपति को पाली के गाँव पहुंचाकर पूरी की ख्वाहिश गूगल ने फ्रांसीसी दंपति को पाली के गाँव पहुंचाकर पूरी की ख्वाहिश

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?