रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सैटेलाइट इमेज बनी सबूत, उज्जैन में पंच पीर मजार क्षेत्र से हटाया गया पुराना अतिक
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - सैटेलाइट इमेज बनी सबूत, उज्जैन में पंच पीर मजार क्षेत्र से हटाया गया पुराना अतिक

सैटेलाइट इमेज बनी सबूत, उज्जैन में पंच पीर मजार क्षेत्र से हटाया गया पुराना अतिक

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 8:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सैटेलाइट इमेज बनी सबूत, उज्जैन में पंच पीर मजार क्षेत्र से हटाया गया पुराना अतिक
साझा करें

उज्जैन
उज्जैन नगर निगम मुख्यालय के पीछे पंच पीर मजार के आसपास बढ़े अतिक्रमण पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। कार्रवाई, पुलिस के पहरे में घंटो चली। निगम की रिमूवल टीम ने बुल्डोजर चला अवैध निर्माण, शेड और बाउंड्री को हटाया। इस कार्रवाई में करीब 6 हजार स्क्वायर फीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, सेटेलाइट इमेज के अध्ययन में स्पष्ट हुआ था कि वर्ष-2000 में उक्त स्थल पर मात्र लगभग 20 स्क्वायर फीट क्षेत्र में एक छोटा सा चबूतरा या दरगाहनुमा संरचना दिखाई देती है। लेकिन 2011, 2021 और 2025 की सैटेलाइट तस्वीरों में इसी स्थान पर अवैध रूप से अतिक्रमण बढ़ता गया।
 
धीरे-धीरे यहां टीन शेड, अस्थायी निर्माण, दीवारें और बाउंड्रीवाल बना दी गईं। साथ ही क्षेत्र में घनी झाड़ियां फैल गईं, जिनकी आड़ में असामाजिक तत्वों के डेरा डालने और गंदगी फैलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे नगर निगम की रिमूवल टीम ने कार्रवाई की शुरुआत की।

पुलिस बल तैनात रहा
चार जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों की मदद से अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। मौके पर सीएसपी कोतवाली राहुल देशमुख (आईपीएस) सहित पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आम नागरिकों की आवाजाही नियंत्रित की गई। कार्रवाई के दौरान टीन शेड, दीवारें और बाउंड्रीवाल हटाई गईं, वहीं भूमि का समतलीकरण भी कराया गया।

निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर भी मौके पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मजार या धार्मिक स्थल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, बल्कि उसके आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कमेटी को पहले भी दो बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद मजबूरी में सख्त कदम उठाना पड़ा।

जमीन शासकीय है, ऐसा लिखा बोर्ड लगेगा
कार्रवाई के बाद नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने स्थल पर शासकीय भूमि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। निगम द्वारा क्षेत्र में लगातार मुनादी कर नागरिकों से अतिक्रमण न करने और गंदगी न फैलाने की अपील भी की जा रही है।

निगम का कहना है कि शहर में शासकीय भूमि की सुरक्षा और सार्वजनिक हित में आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इधर, मजार कमेटी के सदस्य मोहम्मद गुफरान ने निगम पर पूर्व में कराई गई तार फेंसिंग तोड़ने का आरोप लगाया और भविष्य में सहयोग की बात कही।

TAGGED:Madhya PradeshPanch Peer shrine areatop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर काशी, प्रयागराज ही नहीं, मथुरा, प्रतापगढ़, औरया व बदायूं में भी राही टूरिस्ट लॉज काशी, प्रयागराज ही नहीं, मथुरा, प्रतापगढ़, औरया व बदायूं में भी राही टूरिस्ट लॉज
अगली ख़बर हिंसक वारदात का शिकार हुई महिला, सीधी में लाठी-घूंसे से हुई दरिंदगी हिंसक वारदात का शिकार हुई महिला, सीधी में लाठी-घूंसे से हुई दरिंदगी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?