रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंदौर में अजय बनकर सलमान ने की इंस्टाग्राम दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और धर्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - इंदौर में अजय बनकर सलमान ने की इंस्टाग्राम दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और धर्

इंदौर में अजय बनकर सलमान ने की इंस्टाग्राम दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और धर्

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 1:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंदौर में अजय बनकर सलमान ने की इंस्टाग्राम दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप और धर्
साझा करें

इंदौर 

 इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यूपी के बरेली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने धोखे से पहचान छिपाकर उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तिलक नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता इंदौर में रहकर एक प्राइवेट जॉब करती है. उसकी इंस्टाग्राम पर आकाश नाम के युवक से पहचान हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें होने लगीं और पीड़िता का आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि युवक का असली नाम सलमान है, जिससे वह खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी.

सख्त कार्रवाई की मांग
इसके बाद पीड़िता ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया. संगठन के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया कि युवती की शिकायत पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. उनका कहना है कि युवती के साथ छल किया गया, उसकी भावनाओं और विश्वास का दुरुपयोग हुआ है, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

सोनीपत में खुला राज

धोखे का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पीड़िता को हरियाणा के सोनीपत ले गया। वहां आरोपी के भाई के जरिए महिला को पता चला कि जिसे वह अजय समझ रही है, वह सलमान खान है और तीन बच्चों का पिता है। आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब महिला ने बात करना बंद किया तो आरोपी फर्जी आइडी बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

होटल में किया गलत काम

पीड़िता को उसने 1 सितंबर 2025 को स्कीम-140 स्थित एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। टीआइ मनीष लोधा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को दी धमकी 
बाइट में लक्की रघुवंशी ने बता
या कि युवती ने रात में संपर्क कर शिकायत की थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है. प्रारंभिक बातचीत में पता चला कि युवती एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है और पिछले दो साल से आरोपी उसे परेशान कर रहा था. आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक शोषण किया, पैसे लिए और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जांच में आरोपी के मोबाइल से कई फर्जी आईडी भी सामने आई हैं.

युवती का शोषण किया
बताया गया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अजय यादव नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती से दोस्ती की थी. बाद में जब युवती उसके प्रभाव में आ गई, तब उसने अपना असली नाम सलमान बताया और खुद को बरेली का निवासी बताया. इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई इस दोस्ती के बाद कथित तौर पर युवती का शोषण किया गया.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

TAGGED:Love JihadMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हाईकोर्ट ने यासीन मछली को नहीं दी जमानत, विधानसभा में फर्जी पास लगाने का मामला हाईकोर्ट ने यासीन मछली को नहीं दी जमानत, विधानसभा में फर्जी पास लगाने का मामला
अगली ख़बर वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने के लिए बांगलादेश ने ICC को भेजा दूसरा पत्र, सुरक्षा चिंता वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने के लिए बांगलादेश ने ICC को भेजा दूसरा पत्र, सुरक्षा चिंता

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?