सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आईपीएल के बाद एसए20 दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है: रॉबिन उथप्पा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - आईपीएल के बाद एसए20 दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है: रॉबिन उथप्पा

आईपीएल के बाद एसए20 दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है: रॉबिन उथप्पा

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
आईपीएल के बाद एसए20 दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है: रॉबिन उथप्पा
साझा करें

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दुनिया की श्रेष्ठ टी20 लीग माना जाता है, लेकिन दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग कौन है, इसको लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और लंबे समय तक आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने एसए20 को दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ टी20 लीग माना है।

एसए20 लीग में कमेंट्री पैनल का हिस्सा रॉबिन उथप्पा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे यह टूर्नामेंट बहुत पसंद है। माहौल और क्रिकेट की क्वालिटी के मामले में मुझे लगता है कि यह आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जिस तरह से वे वैश्विक टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और हाल ही में जिस तरह से उन्होंने भारत में प्रदर्शन किया है, आप बहुत सारा टैलेंट सामने आते हुए देखेंगे।”

उथप्पा ने कहा कि हमें साउथ अफ्रीका टी20 लीग को थोड़ा और समय देना चाहिए। समय के साथ हम देखेंगे कि ये लीग और बेहतर होगी। आईपीएल को भी मौजूदा स्तर तक पहुंचने में समय लगा था। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में इस लीग की क्वालिटी और भी बेहतर होगी।

टी20 लीगों की बढ़ती संख्या की वजह से दर्शकों का मैचों के प्रति रुझान कम होने के मुद्दे पर उथप्पा ने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट की क्वालिटी मायने रखती है। लोग दुनिया में कहीं भी हाई-क्वालिटी क्रिकेट देखना चाहते हैं। इसलिए लीग की बढ़ती संख्या से दर्शकों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्रिकेट का स्तर ऊंचा होना चाहिए। लोग अच्छे टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं।

रॉबिन उथप्पा एक बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे उथप्पा का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर लंबा नहीं रहा था, लेकिन आईपीएल करियर बेहद आकर्षक रहा था। वह मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वॉरियर्स, केकेआर और सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 205 आईपीएल मैचों में 27 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 4,952 रन बनाए थे।

 

TAGGED:Robin UthappaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बोले बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बोले
अगली ख़बर रायपुर: मंत्री जायसवाल ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया, व्यवस्था रायपुर: मंत्री जायसवाल ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया, व्यवस्था

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?