सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कंबल देने से इनकार का मामला गरमाया: हरियाणा-राजस्थान में चर्चा में आए भाजपा के अ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कंबल देने से इनकार का मामला गरमाया: हरियाणा-राजस्थान में चर्चा में आए भाजपा के अ

कंबल देने से इनकार का मामला गरमाया: हरियाणा-राजस्थान में चर्चा में आए भाजपा के अ

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 7:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
कंबल देने से इनकार का मामला गरमाया: हरियाणा-राजस्थान में चर्चा में आए भाजपा के अ
साझा करें

जयपुर
एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ को अपनी सरकार का मूल मंत्र बताते हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के एक बड़े नेता ने कथित तौर पर धार्मिक आधार पर ऐसा भेदभाव किया जिसकी खूब आलोचना हो रही है। आरोप है कि उन्होंने एक मुस्लिम महिला को कंबल देने से इनकार कर दिया और विडंबना यह है कि ऐसा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम लिया। जिसे सोशल मीडिया पर ‘छोटी हरकत’ बताकर वायरल किया जा रहा है उसे करने वाले की शख्सियत बहुत बड़ी है। वह ना सिर्फ पूर्व सांसद हैं, बल्कि राजस्थान से हरियाणा तक की राजनीति में पैठ रखते हैं। नाम है- सुखबीर सिंह जौनापुरिया।

दरअसल, जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ मुस्लिम महिलाओं को कंबल बांटने से इनकार करते दिख रहे हैं। पूर्व सांसद ने फेसबुक पर जो जानकारी दी है उसके मुताबिक यह वीडियो राजस्थान के निवाई विधानसभा के करेड़ा बुजुर्ग गांव का है। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और महिलाओं-बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। वह 28 फरवरी को अजमेर में पीएम मोदी की होने जा रही सभा के लिए लोगों को आमंत्रित करने गए थे।

नाम पूछा, कंबल देने से इनकार और अलग कर दिया
वीडियो में दिख रहा है कि जौनापुरिया कतार में बैठी महिलाओं को कंबल बांट रहे हैं। आरोप है कि महिला के मुस्लिम होने की वजह से उन्होंने उसे कंबल देने से इनकार कर दिया। वह भीड़ में बैठी मुस्लिम महिलाओं को अलग हट जाने को कहते हैं। पूर्व सांसद कहते हैं, ‘क्या नाम है तेरा, अलग हट, एकदन हट। मत दे इन्हें। नहीं है, बुरा मानो चाहो भला। बात सुनो, जो आप लोग बैठे हो ना मोदी को गाली देने वाला उन्हें लेने का हक ही नहीं हैं। किसी को बुरा लगे तो लगे, सीधी बात है।’ इसके बाद जौनपुरिया मुस्लिम महिलाओं को लाभार्थी महिलाओं की भीड़ से अलग कर देते हैं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने पूर्व सांसद को टोका और कहा कि यह अच्छा नहीं है। सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती है तो उन्हें भी नहीं करना चाहिए। जौनापुरिया यह कहते हुए गाड़ी में बैठकर चले गए कि ‘बहस की जरूरत नहीं है।’ लाइव हिन्दुस्तान ने पूर्व सांसद को कई बार फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

बड़े कारोबारी, हरियाणा से राजस्थान तक पकड़
सुखबीर सिंह जौनापुरिया हरियाणा और राजस्थान में एक बड़ी शख्सियत हैं। ना सिर्फ राजनीति बल्कि कारोबार जगत में उनका बड़ा नाम है। रियल स्टेट कारोबार से जुड़े जौनापुरिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति 142 करोड़ रुपये घोषित की थी। वह 2014 से 2024 तक टोंक-सवाई माधोपुर सीट से सांसद रहे हैं। 2014 में उन्होंने मशहूर क्रिकेटर रहे मोहम्मद अजरुद्दीन को हराया था। सांसद चुने जाने से पहले सुखबीर सिंह जौनापुरिया 2004 से 2009 तक हरियाणा की सोहना सीट से विधायक रहे हैं। 2024 में जौनापुरिया लोकसभा चुनाव हार गए थे।

फेसबुक पर बुलंद करते हैं ‘सबका विकास’ वाला नारा
मु्स्लिम महिला को कंबल देने से इनकार करने वाले जौनापुरिया सोशल मीडिया पर ‘सबका साथ सबका विकास’ वाला नारा बुलंद करते दिखते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के कवर पेज पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर लगाते हुए यही नारा लिखा है। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात करते हुए 2023 की एक तस्वीर को पिन किया है, जिसमें वह उन्हें एक किताब भेंट करते हुए दिख रहे हैं। विडंबना है कि इस पोस्ट में पीएम मोदी की बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि किस तरह जब उन्होंने पीएम मोदी को मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाते हुए तस्वीर दिखाई तो वह बेहद खुश हुए।

TAGGED:blanketRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजस्थान में SIR में 31 लाख 36 हजार मतदाताओं के कटे नाम राजस्थान में SIR में 31 लाख 36 हजार मतदाताओं के कटे नाम
अगली ख़बर कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, बोले— ‘परिवारवाद की बीमारी से जूझ रही पार्टी’ कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, बोले— ‘परिवारवाद की बीमारी से जूझ रही पार्टी’

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?