सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों

Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 10:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों
साझा करें

नई दिल्ली

कुछ समय पहले भारतीय बाजार में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च हुआ है। इसके कई कलर वेरिएंट आए हैं। फोन देखने में काफी डीसेंट लगता है। इसके बैक साइड में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। मैं इसका 8GB RAM वाला वेरिएंट यूज कर रही हूं। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम है। अगर आप मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह र‍िव्‍यू पढ़कर रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में अपनी राय बना सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro 5G डि‍जाइन
इस स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट आते हैं। मैं Silver Ash कलर इस्तेमाल कर रही हूं। फोन देखने में काफी डीसेंट है। इसे मॉडर्न, ड्यूरेबल और स्लीक डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें फ्लैट-एज्ड फ्रेम और बड़ा 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मैट फिनिश और ग्‍लॉसी बैक पैनल डिजाइन के साथ लाया गया है। इससे फोन पर फिंगरप्रिंट नहीं आते। डिवाइस प्रीमियम लुक के साथ आती है। फोन में हाई-लेवल वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग है। हैंडसेट Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन के बैक साइड में बीचों-बीच बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लगा है।

कैसे है फोन का डिस्प्ले?
फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 2772 x 1280 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन 3200 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट द‍िया गया है। डिस्प्ले साइज के आधार पर कोई भी इसे आसानी से पकड़ सकता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फोन का डिस्प्ले साइज काफी अच्छा है। हाई ब्राइटनैस के चलते फोन की स्क्रीन धूप की रोशनी में भी साफ-साफ दिखाई देती है। इसका वजन 210 ग्राम है। फोन 7.96mm मोटा है। इसका मतलब है कि फोन ना बहुत हैवी और ना ही लाइटवेट है। इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तेज काम करता है। टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो अच्छी साउंड क्वालिटी देते हैं। हालांकि बेस की थोड़ी कमी लग सकती है।

परफॉर्मेंस में एवरेज है फोन
Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज है। इस रेंज में आजकल कंपनियां यही प्रोसेसर दे रही हैं, जिसकी परफॉर्मेंस एवरेज से ऊपर है। हालांकि इसमें स्टोरेज UFS 2.2 है। अगर यह 3.1 होता तो अच्‍छा रहता। फोन को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं आती है। ऐप पर स्विच करना, एक साथ कई ऐप्स ओपन करना, टच रिस्पांस काफी स्मूद और फोन अच्छे से काम करता है। फोन में कोई लैग नहीं है। अगर आप BGMI खेलने के बाद होम स्क्रीन पर वापस आते हैं तो आपको हल्का लैग म‍िल सकता है। फोन Android 15 पर रन करता है। यह एंड्रॉयड 16 होता तो सॉफ्टवेयर एक्‍सपीर‍ियंस और बेहतर रहता। फोन में ओवर हीटिंग जैसी कोई समस्या नहीं आती। हालांकि हाई सेटिंग्स में गेमिंग करने पर लैग म‍िलते हैं।

कैमरों में हो सकता था सुधार
Redmi Note 15 Pro 5G के बैक में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 4K, 30/60fps पर 1080p और 30fps पर 720p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। हार्डवेयर के मामले में कैमरा अच्छा है, लेकिन सॉफ्टवेयर को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था। फोटोज के कलर बाइब्रेंट नहीं हैं। इस रेंज के अन्य फोन्स, बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। फोटोज की डिटेल भी क्लियर नहीं आई। कलर भी नैचुरल नहीं लगते। पोर्ट्रेट में 2X का ऑप्शन मिल रहा है। उसकी क्वालिटी डीसेंट है। लो लाइट में कैमरा उतना अच्छा परफॉर्म नहीं करता। फ्रंट कैमरा द‍िन की रोशनी में ज्यादा अच्छा काम करता है। कम लाइट में स्किन टोन अच्छी नहीं लगती। हैंडसेट में कई AI फीचर्स जैसे- Al Erase Pro, Al Remove Reflection, Al Image Expansion, Al Sky, Al Bokeh, Al Cutouts, Al Image Enhancement, Al Beautify, Al Film, Circle to Search मिल रहे हैं।

TAGGED:Redmi Note 15 ProTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए
अगली ख़बर ताईक्वाण्डो के नकली प्रमाण पत्र पर नौकरी का खेल, 19 अभ्यर्थियों समेत 20 गिरफ्तार ताईक्वाण्डो के नकली प्रमाण पत्र पर नौकरी का खेल, 19 अभ्यर्थियों समेत 20 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?