शनिवार, अप्रैल 25, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 870 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, युवा संगम 2026 में सीधे आवेदन कर सकेंगे युवा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - 870 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, युवा संगम 2026 में सीधे आवेदन कर सकेंगे युवा

870 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, युवा संगम 2026 में सीधे आवेदन कर सकेंगे युवा

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 5:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
870 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, युवा संगम 2026 में सीधे आवेदन कर सकेंगे युवा
साझा करें

अलीराजपुर
मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम 2026 के अंतर्गत दो बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां भाग लेंगी और सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

युवा संगम – अलीराजपुर जिला

अलीराजपुर जिले के कट्ठिवाड़ा क्षेत्र में 20 जनवरी 2026 को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें तकनीकी व गैर-तकनीकी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराना है। इस रोजगार मेले में कुल 3 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से न्यू जील बदनावर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, लॉरिट्ज़ नुडसन गुजरात शामिल हैं।

इन कंपनियों द्वारा कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उपलब्ध पदों में मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सर्विसिंग एवं मैकेनिकल स्टाफ जैसे तकनीकी और औद्योगिक पद शामिल हैं। यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी होगा, जो आईटीआई, डिप्लोमा या तकनीकी अनुभव रखते हैं।
युवा संगम – सिवनी जिला

वहीं दूसरा बड़ा आयोजन 21 जनवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय छपारा, जिला सिवनी में किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला होगा, जिसमें सिवनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस मेले में कुल 10 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें शामिल हैं – आमधन प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, एलएनजेडीडीयूजीकेवाय जबलपुर, ग्रो फास्ट एग्रीकल्चर जबलपुर, मोबिटेक पे नई दिल्ली, एसबीआई सिवनी, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, सीआईआई स्किल ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा, मारुति सुजुकी गुजरात, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, साई प्रसाद इंडस्ट्रियल सर्विसेस पुणे और अदाणी सोलर गुजरात। यहां कुल 640 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों में ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, बीमा एजेंट, फील्ड वर्कर, ऑफिसर, अप्रेंटिसशिप, बीपीओ, सेल्स रिप्रेजेंटिव सहित अनेक विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर

युवा संगम 2026 न केवल रोजगार प्रदान करने का मंच है, बल्कि यह युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने का भी माध्यम है। इस तरह के आयोजन स्थानीय स्तर पर पलायन रोकने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

TAGGED:Education/Careerjob
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राम जलसेतु लिंक परियोजना में चम्बल नदी पर बन रहा  2 हजार 230 करोड़ की लागत से एक् राम जलसेतु लिंक परियोजना में चम्बल नदी पर बन रहा 2 हजार 230 करोड़ की लागत से एक्
अगली ख़बर 1200 करोड़ में तैयार होगा भोपाल गैस हादसे का स्मारक, यूनियन कार्बाइड की साइट पर 1200 करोड़ में तैयार होगा भोपाल गैस हादसे का स्मारक, यूनियन कार्बाइड की साइट पर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?