सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आरसीबी का विराट कोहली को सलाम, बोली— ‘2008 में शुरू हुआ सफर आज भी जारी’
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - आरसीबी का विराट कोहली को सलाम, बोली— ‘2008 में शुरू हुआ सफर आज भी जारी’

आरसीबी का विराट कोहली को सलाम, बोली— ‘2008 में शुरू हुआ सफर आज भी जारी’

UB News Network
Last updated: मार्च 12, 2026 11:22 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
आरसीबी का विराट कोहली को सलाम, बोली— ‘2008 में शुरू हुआ सफर आज भी जारी’
साझा करें

नई दिल्ली
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विराट कोहली फिलहाल इंग्लैंड में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज बेहतरीन टच में दिख रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी ट्रेनिंग की वीडियो में ‘आईपीएल 2026’ लिखा है।

आरसीबी ने कोहली के वीडियो को शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “रन मशीन अच्छी तरह से तैयार दिख रही है। चलो आईपीएल 2026 की तैयारी अभी शुरू करते हैं।” आरसीबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “19 सीजन, 1 टीम, 1 लेजेंडरी नाम। 2008 में एक होनहार युवा से फ्रेंचाइजी के एक ऐसे आइकॉन तक जिसे बदला नहीं जा सकता। आज ही के दिन 18 साल पहले, हमने पहले आईपीएल नीलामी में अंडर-19 प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए विराट कोहली को साइन किया था। सालों बाद, यह सफर उसी पैशन, उसी ईमानदारी के साथ किंग के साथ जारी है जो हर तरह से प्रेरक है।” आरसीबी ने 2025 का खिताब जीता था। 18 सीजन में आरसीबी का यह पहला खिताब था। खिताबी जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और 657 रन बनाए थे। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं। इसलिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें देखने के लिए फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट का आईपीएल करियर शानदार रहा है। वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2008 से 2025 के बीच कोहली ने 267 मैचों में 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं। 113 उनका सर्वाधिक स्कोर है। आईपीएल 2026 के दौरान कोहली लीग में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो सकते हैं।

 

TAGGED:RCB calls Virat KohliSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर AI की एंट्री से बदलेगा राजस्व प्रशासन: बिहार के सभी जिलों में 1 अप्रैल से स्थापि AI की एंट्री से बदलेगा राजस्व प्रशासन: बिहार के सभी जिलों में 1 अप्रैल से स्थापि
अगली ख़बर शेयर बाजार में ‘Oil Strike’ का असर, खुलते ही ध्वस्त हुए ये 10 प्रमुख स्टॉक शेयर बाजार में ‘Oil Strike’ का असर, खुलते ही ध्वस्त हुए ये 10 प्रमुख स्टॉक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?