शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: WPL में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला उपविजेता बनने पर? पूरी अवॉ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - WPL में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला उपविजेता बनने पर? पूरी अवॉ

WPL में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला उपविजेता बनने पर? पूरी अवॉ

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 6, 2026 4:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
WPL में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला उपविजेता बनने पर? पूरी अवॉ
साझा करें

वडोदरा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. इससे पहले उसने 2024 सीजन अपने नाम किया था, वहीं चारों सीजन में फाइनल खेलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स अब तक टाइटल नहीं जीत सकी है.

डब्ल्यूपीएल चैम्पियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली. पिछले सीजन में विजेता रही मुंबई इंडियंस (MI) को भी इतनी ही  प्राइज मनी हासिल हुई थी. वहीं रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये का चेक दिया गया. इसके अलावा भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए.

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लॉरा वोल्वार्ट (44 रन) और लिजेल ली (37 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया.

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ग्रेस हैरिस (9 रन) जल्दी आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना (87 रन) और जॉर्जिया वॉल (79 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया. दिल्ली ने आखिरी ओवरों में तीन विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन आरसीबी ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

WPL में अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

विजेता टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 6 करोड़ रुपये
रनर-अप (दिल्ली कैपिटल्स)- 3 करोड़ रुपये
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- सोफी डिवाइन, 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप- स्मृति मंधाना (377 रन), 5 लाख रुपये
पर्पल कैप- सोफी डिवाइन (17 विकेट), 5 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के- हरमनप्रीत कौर, 5 लाख रुपये
सबसे ज्यादा डॉट बॉल- लॉरेन बेल, 5 लाख रुपये
मैच आईक्यू ऑफ द सीजन- सोफी डिवाइन, 5 लाख रुपये
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट- ग्रेस हैरिस, 5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- नंदनी शर्मा, 5 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस, 5 लाख रुपये
फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच- स्मृति मंधाना, 2.5 लाख रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के बाद डब्ल्यूपीएल इतिहास में एक से ज्यादा खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है. बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) ने 2023 और 2025 का डब्ल्यूपीएल सीजन अपने नाम किया था.

TAGGED:Sportswpl
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने 11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने
अगली ख़बर ‘मैं जीवित हूं’ का विरोध प्रदर्शन: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर कांग्रेस भवन में ह ‘मैं जीवित हूं’ का विरोध प्रदर्शन: वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर कांग्रेस भवन में ह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?