रविवार, फरवरी 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन

रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 4, 2026 11:13 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 दिन पहले
रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन
साझा करें

मुंबई 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों उदयपुर पैलेस में 2 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने खुद अपनी इस शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है और इसे अफवाह बताया है।

साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त सबसे अधिक सुर्खियों में है। लोग रील लाइफ की इस शानदार जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि साउथ का पावर कपल 2 फरवरी सोमवार को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ये खबर किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर करते हुए दी थी।

शादी की इन खबरों को गलत बताया गया
इन्फ्लुएंसर ने अपने वीडियो में ये दावा किया था कि रश्मिका उदयपुर पैलेस घूम रही हैं, जहां किसी सेलेब्रिटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कहा गया कि ये सिलेब्रिटीज़ रश्मिका और विजय हैं। वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में शादी की इन खबरों को गलत बताया गया है। कहा जा रहा है कि खुद रश्मिका ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में रश्मिका मंदाना ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज
पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की अफवाहों को खारिज किया है। रश्मिका ने 2 फरवरी को शादी की खबर से साफ-साफ इनकार किया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं।

अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं
यहां बताते चलें कि रश्मिका या विजय देवरकोंडा में से किसी ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी
यहां फैन्स को ये भी बता दें कि इस शादी से पहले रश्मिका ने साल 2017 में सगाई की थी। रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी और शादी ले पहले साल 2018 में दोनों की सगाई टूट गई। बताया जाता है कि सगाई के बाद रश्मिका अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहती थीं लेकिन कथित तौर पर रक्षित रश्मिका के इस फैसले के खिलाफ थे। भविष्य को लेकर इसी तालमेल पर दोनों के विचार मिल नहीं पाए और आखिरकार शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को बाय कह दिया था।

TAGGED:EntertainmentRashmika
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गाजियाबाद सुसाइड केस: तीन बहनों की मौत और ‘कोरियन लवर’ गेम की रहस्यमयी कहानी गाजियाबाद सुसाइड केस: तीन बहनों की मौत और ‘कोरियन लवर’ गेम की रहस्यमयी कहानी
अगली ख़बर टेस्ट क्रिकेट में आने वाला है नया दौर! नियमों में 73 बड़े बदलावों पर लगी मुहर टेस्ट क्रिकेट में आने वाला है नया दौर! नियमों में 73 बड़े बदलावों पर लगी मुहर

ये भी पढ़ें

8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की स्थिति से इन राशियों की किस्मत में आ सकते हैं महत्व

8 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की स्थिति से इन राशियों की किस्मत में आ सकते हैं महत्व

BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम देने का किया ऐल

BCCI ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया को 7.5 करोड़ का इनाम देने का किया ऐल

बिजली दरों में 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, यूपी में महंगी होने लगी बिजली

बिजली दरों में 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, यूपी में महंगी होने लगी बिजली

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनी ग्लोबल हिट

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?