गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह

शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 5:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह
साझा करें

उदयपुर

फिल्म एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से तीन दिन पहले सोमवार को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। आयोजन को निजी रखा गया है और इसमें सीमित मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।

आईटीसी मोमेंटोज में तीन दिन का कार्यक्रम
शादी का आयोजन उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में किया जाएगा। होटल में 24, 25 और 26 फरवरी के लिए बुकिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, कुल 230 मेहमान समारोह में शामिल होंगे और उनके लिए होटल के सभी 117 कमरे आरक्षित किए गए हैं। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।

‘नो फोन पॉलिसी’ और विशेष सुरक्षा इंतजाम
समारोह को पूरी तरह प्राइवेट सेरेमनी के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केवल परिवार और करीबी मित्र शामिल होंगे। आयोजन के दौरान ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रहेगी, ताकि अंदर की तस्वीरें सार्वजनिक न हों। इसके लिए एक विशेष सिक्योरिटी एजेंसी को भी नियुक्त किया गया है।
 
वेडिंग कार्ड और तैयारियों की चर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ, जिसमें उल्लेख था कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को छोटे और निजी समारोह में विवाह करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन बधाई मिलने पर रश्मिका ने धन्यवाद भी दिया, जिससे शादी की खबरों को बल मिला। बताया जा रहा है कि समारोह के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड आमंत्रित किया गया है, जो कई सेलिब्रिटी शादियों में प्रस्तुति दे चुका है। वहीं वेडिंग प्लानर हैदराबाद से बुलाया गया है, जो एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी की योजना भी बना चुके हैं।

हैदराबाद में प्रस्तावित ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में विवाह समारोह के बाद 3-4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की जानकारी है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। रिसेप्शन बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर आयोजित होने की चर्चा है।
 
अक्तूबर में हुई थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्तूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया। इससे पहले दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होते हुए भी देखा गया था। विजय देवराकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को लाइट्स से सजाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। उदयपुर की वादियों में होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।

TAGGED:EntertainmentRashmika and Vijay
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- बंदी पुनर्वास प्रयासों को समग्रता और बहुआयामी स्वर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- बंदी पुनर्वास प्रयासों को समग्रता और बहुआयामी स्वर
अगली ख़बर पंजाब में 28 डिग्री अधिकतम तापमान पहुँचने से बढ़ेगी गर्मी पंजाब में 28 डिग्री अधिकतम तापमान पहुँचने से बढ़ेगी गर्मी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?