शनिवार, मार्च 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, हीटवेव के आसार; होली से पहले झुलसाएगी गर्मी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, हीटवेव के आसार; होली से पहले झुलसाएगी गर्मी

मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, हीटवेव के आसार; होली से पहले झुलसाएगी गर्मी

UB News Network
Last updated: मार्च 1, 2026 3:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, हीटवेव के आसार; होली से पहले झुलसाएगी गर्मी
साझा करें

जयपुर

राजस्थान में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है और लोगों को अभी से तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बाड़मेर के बाद फतेहपुर ऐसा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर, पिलानी और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि होली और धुलंडी के आसपास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी।

सीकर में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्मी सीकर जिले के फतेहपुर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद चूरू, जयपुर और अलवर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और हल्की उमस भी महसूस की गई।

जयपुर और बाड़मेर में रातें भी गर्म
राजधानी जयपुर, बाड़मेर और फलोदी में रात के समय भी हल्की गर्मी बनी रही। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, बाड़मेर में 21.4 डिग्री और जयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मार्च में बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च महीने में गर्मी तेज रहने के आसार हैं। संभावना जताई गई है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कई शहरों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकांश शहरों का तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

TAGGED:heatwaveRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
अगली ख़बर बर्दाश्त नहीं की जाएगी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत: मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत: मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास स

स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास स

जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?